फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   City Zone uproar by BJP workers

सिटी जोन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Mon, 24 Mar 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 24 Mar 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
City Zone uproar by BJP workers
विधान परिषद चुनाव (शिक्षक व स्नातक वर्ग) में 45 बूथों पर रविवार को मतदान हुआ। सुबह से देर शाम तक वोटिंग प्रतिशत कम ही रहा। दूसरी ओर सिटी जोन पोलिंग स्टेशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गलत वोट पड़ने की सूचना पर हंगामा किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ता गेट के बाहर नारेबाजी करते रहे। शिकायत पत्र मंजूर होने पर वह शांत हुए। एडीएम (ई) सीआर पटेल के मुताबिक शिक्षक कोटे में कुल 4830 में से 2053 मत पड़े। शिक्षक कोटे में 42.50 प्रतिशत और स्नातक वर्ग में 27.46 प्रतिशत वोट पड़े हैं। 26815 में से कुल 7366 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन


सिटी जोन में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भाजपाइयों ने यहां जमकर नारेबाजी की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने जाम भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक मतदाता को पीठासीन अधिकरी ने गलत जानकारी दी। मतपत्र पर उन्हें 1 लिखना था, मगर पीठासीन अधिकारी ने 1 से पहले 0 भी लिखने को कहा। इससे मत खराब हो गया। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से शिकायत की गई है।

दाएं हाथ की अंगुली पर लगाया निशान
लोकसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश में एमएलसी चुनावों में अंगुली पर स्याही लगाने का नियम बदल दिया गया। इस चुनाव में बाएं हाथ की बजाय दाएं हाथ की अंगुली पर स्याही लगाई गई।


अब लोकसभा मतदान में बाएं हाथ पर ही स्याही लगाई जाएगी। मतदान करने वाले के बाएं हाथ की अंगुली पर अमिट स्याही का निशान लगाया जाता है। यह निशान करीब एक महीने तक रहता है। इस बार विचित्र संयोग था। 16 दिन बाद ही लोकसभा का मतदान है।

कम समय में अंगुली पर लगी स्याही का निशान नहीं मिटता, इससे मतदान में परेशानी आती। इसको देखते आयोग ने अंगुली पर निशान लगाने के नियम में बदलाव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed