{"_id":"5cf4530d37997549957d8eef61fe483c","slug":"city-buses-will-from-next-door-entry-of-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बसों में अगले द्वार से होगी महिलाओं की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बसों में अगले द्वार से होगी महिलाओं की एंट्री
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 27 Jan 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग शहर में लो-फ्लोर सिटी बसों का संचालन कराने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है मार्च तक 150 सिटी बसों को परमिट जारी कर दिए जाएंगे। इन बसों में महिलाओं और विकलांगों को अगले गेट से एंटी दी जाएगी, यहीं से वह उतर भी सकेंगे। सिटी बसों में ड्राइवर साइड की सीट महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी।
शहर के परिवहन को निर्बाध गति से दौड़ाने की तैयारी है। अफसरों ने इसके लिए सिटी बसों को परमिट देने की तैयारी कर ली है। मार्च तक 150 लो-फ्लोर सिटी बसें चलाई जाएंगी।
इन बसों में महिलाओं को सुविधा देने का खास ध्यान रखा गया है। महिलाएं बसों के अगले द्वारा से प्रवेश करेंगी और यहीं से उतरेंगी। बाकी यात्री पिछले दरवाजे से प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
अगले दरवाजे से महिलाओं के अलावा वरिष्ठ नागरिक और विकलांग ही प्रवेश कर सकते हैं। बस में ड्राईवर साइड की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। बसों की तीनों दिशाओं में पीली पट्टी लगेंगी, जो रात में चमकेंगी।
बसों को प्रत्येक यात्री रूट पर चलाया जाएगा। जिससे सभी रूट पर यात्रियों केनिजी वाहनों की संख्या को कम किया जा सके। इन रूट पर रोडवेज अपने बसों को भी सिटी बसों के रूप में चलाने की मांग कर रहा है।
आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि सिटी बसोें के लिए परमिट जारी किए जाने की तैयारी है। मार्च तक नए परमिट जारी किए जा सकते हैं। सिटी बसों के चलने से शहर में वाहनों का दबाव कम हो जाएगा, जिससे शहर को जाम से भी निजात मिलेगी।..