{"_id":"7794b4ee3f0e3f0a5ec3300afe1c636e","slug":"city-bus-travellers-requested-to-first-see-bus-number-then-travel-in-gurgaon-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटीबस में रूट देखकर बैठे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटीबस में रूट देखकर बैठे यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 13 Oct 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में मंगलवार से दो दिन सिटीबस में यात्रा करने से पहले जरा कंडक्टर से बस के रूट के बारें में जानकारी जरूर ले ले।
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर रोडवेज ने रेलवे स्टेशन रूट में बदलाव किया है। जिसमें न्यू रेलवे रोड के यात्रियों को बस सुविधा नहीं मिलेगी। रोडवेज ने इंक्वायरी काउंटर के माध्यम से यात्रियों को इसकी जानकारी दे रहे है।
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर न्यू और ओल्ड रेलवे रोड पर ट्रैफिक पुलिस के इंतजामों को देखते हुए रोडवेज ने अपने सबसे बेहतरीन सेक्टर-29 हुडा सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन रूट को डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
जिसमें मेट्रो स्टेशन से सोहना चौक की बजाय बसों को सिग्नेचर टावर से एमडीआई चौक से बस स्टैंड के लिए निकाला जाएगा।
यहां से बसों को शीतला माता रोड होते हुए रेलवे स्टेशन रूट से गुजारा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक शिफ्ट में 12-12 सिटीबसों को चलाया जाएगा।
रोडवेज महाप्रबंधक रोहित यादव ने बताया कि दो दिनों तक यात्रियों के लिए यह व्यवस्था रहेगी। 16 अक्तूबर से यात्रियों को सामान्य टाइमटेबल और रूट के अनुसार सिटीबस की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। यात्री किसी भी शिकायत अथवा पूछताछ के लिए रोडवेज के हेल्पलाइन नंबर से भी जानकारी ले सकते है।
विज्ञापन