{"_id":"2e0c590bf146e3774cc353a305c67c43","slug":"city-bus-drivers-transfer-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बस ड्राइवरों का ट्रांसफर रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बस ड्राइवरों का ट्रांसफर रुका
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 11 May 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के शहरवासियों को सिटी बस सेवा के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए क्योंकि बल्लभगढ़ बस डिपो से गुड़गांव डिपो के लिए सिटी बस ड्राइवरों के होने वाले स्थानांतरण को रद्द कर दिया है।
मुख्यालय ने इस बावत शुक्रवार शाम बल्लभगढ़ बस डिपो को निर्देश जारी किए। बल्लभगढ़ से 30 सिटी बस ड्राइवरों को 10 मई से गुड़गांव डिपो स्थानांतरित किया जाना था।
लेकिन शहर में सिटी बस की मांग और समय सारिणी को देखते हुए इस प्रक्रिया को रोक दिया गया है।
ड्यूटी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि अगर इन चालकों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाता है तो बस सेवा प्रभावित हो सकती है।