फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली पुलिस ने कहा- जामिया हिंसा में बाहर वाले भी शामिल, कई मेट्रो स्टेशन बंद

Mon, 16 Dec 2019 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Dec 2019 04:45 PM IST
खास बातें

नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) के विरोध में रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार को कैंपस में शांति है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन बीती रात उस वक्त खत्म हुआ जब हिरासत में लिए गए 50 छात्रों की रिहाई हो गई। हालांकि यहां अब भी कुछ छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। जबकि दिल्ली से नोएडा आने वाले कुछ रास्ते बंद हैं। वहीं एहतियात के तौर पर दिल्ली सरकार ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के स्कूल सोमवार को बंद रखने का एलान किया गया है। पढ़ें दिन भर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Citizen Amendment act 2019 delhi jamia protest against it live updates of the day
- फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:42 PM, 16-Dec-2019

कई मेट्रो स्टेशन हुए बंद

प्रियंका गांधी के इंडिया गेट पर  प्रदर्शन के चलते पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरियट और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। पटेल चौक और उद्योग भवन पर मेट्रो ट्रेन नहीं रुकेगी।


 
04:18 PM, 16-Dec-2019
जामिया के रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी ने बताया कि एक्जिक्यूटिव काउंसिल की बैठक में यह फैसला हुआ है कि जामिया एचआरडी मंत्रालय को जामिया हिंसा मामले में उच्च स्तरीय जांच कमेटी के गठन के लिए या न्यायिक जांच करने के लिए कहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि हमने एक कमेटी का गठन किया है जो जामिया में हुई तोड़फोड़ का आंकलन करेगी। जिन छात्रों को चिकित्सा की आवश्यकता है उन्होंने सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमने हमेशा अपने छात्रों को सही बात पर आवाज उठाने और गलत चीज के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। जहां तक लोकतांत्रिक अधिकारों की बात है, जामिया ने कभी इसका विरोध नहीं किया है। उनके आवाज उठाने का हम स्वागत करते हैं, जब तक वो शांतिपूर्ण और नियमों के दायरे में हो।

 
विज्ञापन
03:56 PM, 16-Dec-2019
जामिया मिल्लिया इस्लामिया मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया है। उन्होंने (पुलिस) ने विश्वविद्यालय में प्रवेश कर छात्रों पर हमला किया। हम संविधान के लिए लड़ेंगे, हम इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे।
 


 
03:30 PM, 16-Dec-2019
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए जामिया मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए हैं।

 
03:27 PM, 16-Dec-2019
इस घटना के बारे में कई अफवाहें फैल रही हैं, मेरा सबसे निवदेन है कि ऐसी अफवाहों पर छात्र ध्यान न दें। जो इस घटना में शामिल हैं सिर्फ उन पर ही कार्रवाई होगी।
इस प्रदर्शन के दौरान करीब 30 पुलिसवाले घायल हुए हैं जबकि दो एसएचओ को फ्रैक्चर आ गया है। एक पुलिसवाला आईसीयू में है। हमने दो एफआईआर दर्ज की हैं। क्राइम ब्रांच इस हिंसा की हर तरह से जांच करेगी।

 
03:04 PM, 16-Dec-2019

दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आई ये बातें

दिल्ली के पीआरओ एमएस रंधावा ने मीडिया को संबोधित करते हुए जामिया हिंसा मामले में अब तक की जांच में सामने आई बातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल दोपहर करीब दो बजे प्रदर्शन हुआ, जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल थे। हमारे स्टाफ ने इनका कम से कम बल के साथ सामना किया। करीब साढ़े चार बजे प्रदर्शनकारी माता मंदिर मार्ग की ओर बढ़े और उन्होंने बस में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:12 PM, 16-Dec-2019
जामिया हिंसा को लेकर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वाद-विवाद और भिन्नता लोकतंत्र का हिस्सा हैं लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाना और सामान्य जनजीवन को डिस्टर्ब करना कभी लोकतंत्र का हिस्सा नहीं हो सकते। उन्होंने लोगों से भाईचार बनाकर रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा है।




 
02:08 PM, 16-Dec-2019
जामिया में रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था के घटते स्तर से बेहद चिंतित हूं। शहर में जल्द शांति लौटे इसके लिए मैंने गृहमंत्री अमित शाह से बैठक के लिए समय मांगा है।

 
01:10 PM, 16-Dec-2019
जामिया हिंसा मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बैठक बुलाई है, जो शुरू हो गई है। इस बैठक में पार्टी नेता शामिल हैं। यहां जामिया के घटनाक्रम को लेकर चर्चा हो रही है।
12:50 PM, 16-Dec-2019
जामिया वीसी ने ये भी कहा कि पुलिस ने लाइब्रेरी में लाठीचार्ज किया। हम सबूतों को सामने रखेंगे, इस घटना से हमारे बच्चों के मानसिक स्थिति पर बुरा असर हुआ है। उन्होंने बताया कि हम पुलिस की मदद के लिए मीटिंग कर रहे थे लेकिन पुलिस बिना इजाजत अंदर घुसी। कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed