Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur Judge House Theft Two Accused Arrested Silver Shiva Idol Recovered

मध्य प्रदेश: जबलपुर में जज के घर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी की मूर्ति बरामद

Tue, 24 Nov 2026 12:23 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Tue, 24 Nov 2026 12:23 PM IST
सार

जबलपुर में दिवाली की छुट्टियों के दौरान जज के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चांदी की भगवान शिव की मूर्ति, पायल और बिछिया बरामद हुई हैं। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Jabalpur Judge House Theft Two Accused Arrested Silver Shiva Idol Recovered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिवाली की छुट्टियों के दौरान एक जज के सूने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को खमरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी गई भगवान शिव की चांदी की मूर्ति, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक जोड़ी चांदी की बिछिया बरामद कर ली है। इस वारदात में शामिल तीसरा आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


सूने मकान का तोड़ा ताला
प्रियदर्शनी कॉलोनी स्थित जज के सूने मकान में 10 नवंबर की रात चोरों ने धावा बोला था। जज दिवाली की छुट्टियां मनाने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। मकान को सूना देखकर तीन अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और भीतर दाखिल हो गए। आरोपियों ने घर में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर भगवान शिव की चांदी की मूर्ति तथा चांदी के आभूषण पार कर दिए। प्रियदर्शनी कॉलोनी निवासी मयंक पुरोहित ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक सतीश साहू के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने पड़ताल शुरू की। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने पनागर निवासी सुमित दहिया और गोहलपुर निवासी किशन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने दिवाली की रात जज के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने चोरी गई भगवान शिव की चांदी की मूर्ति, चांदी की पायल और बिछिया बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, इस चोरी में शामिल तीसरा आरोपी गोहलपुर निवासी गोपी उर्फ गुलफाम अभी फरार है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों और फरार चल रहे तीसरे आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है। पुलिस अब शहर के सभी थानों से उनके पूर्व आपराधिक मामलों का ब्योरा जुटा रही है, जिसके आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed