फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF Found Bag Full of 2.5 lakhs rupees in Metro, Returned Back

CISF जवान ने लाखों रुपये से भरा बैग लौटाया

Tue, 14 Oct 2014 03:21 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
CISF Found Bag Full of 2.5 lakhs rupees in Metro, Returned Back

दिल्ली में लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल ने सोमवार सुबह एक यात्री को ढाई लाख रुपये से भरा बैग लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। यात्री का बैग एक्सरे मशीन पर छूट गया था।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि हवलदार एमके सिंह ने सोमवार को करीब पौने बारह बजे एक्सरे मशीन पर एक लावारिस बैग देखा। इसमें करीब दो लाख 45 हजार रुपये थे।
विज्ञापन


बैग को स्टेशन कंट्रोलर के हवाले कर दिया गया। करीब बीस मिनट के बाद त्रिलोकपुरी निवासी हंसराज ने एक्सरे मशीन के पास पहुंचकर हवलदार को बैग छूटने के बारे में बताया। पड़ताल करने के बाद उसे बैग सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटीबस में रूट देखकर बैठे यात्री

CISF Found Bag Full of 2.5 lakhs rupees in Metro, Returned Back

गुड़गांव में आज से दो दिन सिटीबस में यात्रा करने से पहले जरा कंडक्टर से बस के रूट के बारें में जानकारी जरूर ले ले। चुनाव के मद्देनजर रोडवेज ने रेलवे स्टेशन रूट में बदलाव किया है। जिसमें न्यू रेलवे रोड के यात्रियों को बस सुविधा नहीं मिलेगी। रोडवेज ने इंक्वायरी काउंटर के माध्यम से यात्रियों को इसकी जानकारी दे रहे है।

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर न्यू और ओल्ड रेलवे रोड पर ट्रैफिक पुलिस के इंतजामों को देखते हुए रोडवेज ने अपने सबसे बेहतरीन सेक्टर-29 हुडा सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन रूट को डायवर्ट कर दिया है। जिसमें मेट्रो स्टेशन से सोहना चौक की बजाय बसों को सिग्नेचर टावर से एमडीआई चौक से बस स्टैंड के लिए निकाला जाएगा।

यहां से बसों को शीतला माता रोड होते हुए रेलवे स्टेशन रूट से गुजारा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक शिफ्ट में 12-12 सिटीबसों को चलाया जाएगा। रोडवेज महाप्रबंधक रोहित यादव ने बताया कि दो दिनों तक यात्रियों के लिए यह व्यवस्था रहेगी।

16 अक्तूबर से यात्रियों को सामान्य टाइमटेबल और रूट के अनुसार सिटीबस की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। यात्री किसी भी शिकायत अथवा पूछताछ के लिए रोडवेज के हेल्पलाइन नंबर से भी जानकारी ले सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed