{"_id":"5c7d13e5bdec2225060d949a","slug":"cisf-jawans-made-new-world-record-of-cycling-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे लंबी सिंगल लाइन साइकिल परेड का विश्व रिकॉर्ड सीआईएसएफ के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे लंबी सिंगल लाइन साइकिल परेड का विश्व रिकॉर्ड सीआईएसएफ के नाम
Mon, 04 Mar 2019 05:32 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 04 Mar 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ साइकिल रैली
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपने स्थापना दिवस की 50वीं सालगिरह पर रविवार को विश्व की सबसे लंबी सिंगल लाइन साइकिल परेड निकाल कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन
साइकिल परेड में 1327 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, यमुना एक्सप्रेसवे के पास सर्विस लेन पर इस परेड का आयोजन किया गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हुबली बाइसाइकिल क्लब के नाम था। उन्होंने यह रिकॉर्ड गत 26 जनवरी को कर्नाटक में सबसे लंबी सिंगल लाइन साइकिल परेड निकाल कर बनाया था। इस आयोजन में 1,235 प्रतिभागियों ने सहभागिता की थी।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के एडीजी आलोक कुमार पटेरिया ने बताया कि खेल के क्षेत्र में भी सीआईएसएफ का सक्रिय योगदान रहा है। हाल ही में काठमांडू में ईओआई, सीआईएसएफ के कर्मियों ने आर्मी ग्राउंड में आयोजित 4 क्रॉस ओपन मैराथन और रन फोर फन 2019 में भी भाग लिया।
विज्ञापन