{"_id":"571a1c404f1c1bd4518b5175","slug":"cisf-jawan-returns-bag-full-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ कांस्टेबल ने लाखों रुपयों से भरा बैग मेट्रो यात्री को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ कांस्टेबल ने लाखों रुपयों से भरा बैग मेट्रो यात्री को लौटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Apr 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के कांस्टेबल ने एक यात्री को उसका रुपयों से भरा बैग लौटा दिया। बैग में लाखों रुपये थे, जिसे यात्री भूलवश स्टेशन की एक्सरे मशीन पर छोड़कर चला गया था। बैग से मिले विजिटिंग कार्ड के जरिये यात्री की पहचान की गई और फिर उसे स्टेशन पर बुलाकर बैग सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े दस बजे उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के कांस्टेबल एस के बैठा ने एक्सरे मशीन पर एक लावारिस बैग देखा। उसने तुरंत बैग को कब्जे में कर इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
बैग की तलाशी लेेने पर उसमें 7,62,622 रुपये, कार की चाबी और दो डेबिट कार्ड के साथ एक विजिटिंग कार्ड मिला। विजिटिंग कार्ड उत्तम नगर निवासी राजेश मैनी की थी। कार्ड पर लिखे फोन नंबर के जरिये यात्री से संपर्क किया गया और उससे बैग के बाबत पूछताछ की गई।
विज्ञापन
राजेश को स्टेशन पर बुलाया गया और उससे पूछताछ की गई। राजेश ने बताया कि उसका करोलबाग में कास्मेटिक व गिफ्ट शॉप है। जल्दबाजी में वह बैग को एक्सरे मशीन पर भूल गया। पूरी तरह से जांच करने के बाद सीआईएसएफ कांस्टेबल ने बैग को राजेश के हवाले कर दिया।