{"_id":"8820d40bed8284e52d8f7a5cae6f3e2d","slug":"cisf-cop-kills-himself-with-ak47-rifle-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISF: जवान ने गोली मार की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISF: जवान ने गोली मार की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Jan 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेसलाइन पर तैनात एक सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार तड़के सुबह तीन बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले जवान की तैनाती एयपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर थी।
वह बुधवार की रात 10 बजे ड्यूटी पर आया था। मुकेश कुमार नाम के इस सीआईएसएफ जवान ने खुद को भोर में करीब तीन बजे अपने एके-47 राइफल से गोली मार ली।
जानकारी के अनुसार मुकेश ने चार राउंड फायरिंग की थी। यह घटना अजमेरी गेट के मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के बाहर घटित हुई।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन