{"_id":"5cd2208fbdec2206ff5a5923","slug":"cisce-result-2019-delhi-ncr-result-better-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSE-ISC Result: दिल्ली-एनसीआर का परिणाम हुआ बेहतर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE-ISC Result: दिल्ली-एनसीआर का परिणाम हुआ बेहतर
Wed, 08 May 2019 10:37 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 08 May 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
खुशी मनाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
सीआईएससीई की ओर से घोषित दिल्ली-एनसीआर के 10वीं और 12वीं के नतीजे पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर हुए हैं। पिछली बार की तुलना में 10वीं में 0.12 प्रतिशत और 12वीं के नतीजों में 0.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बार 10वीं में पास प्रतिशत 99.23 रहा है।
विज्ञापन
जबकि पिछले वर्ष 99.11 प्रतिशत था। वहीं, इस वर्ष 12वीं का पास प्रतिशत 98.35 है और पिछले वर्ष 97.56 प्रतिशत रहा था। दोनों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में अच्छा किया है। इस बार दिल्ली-एनसीआर में 10वीं में 4962 छात्र बैठे थे जिसमें लड़के 2625 और लड़कियों 2337 थी। वहीं 12वीं में 2426 छात्र बैठे थे जिसमें 1281 लड़के और 1145 लड़कियां थीं।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
वर्ष 10वीं 12वीं
2015 98.50 97.27
2016 98.04 96.10
2017 98.97 97.72
2018 99.11 97.56
2019 99.23 98.35