{"_id":"5b73251842c792267c7090ec","slug":"cisce-board-students-will-also-be-insured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब सीआईएससीई बोर्ड के छात्रों का भी होगा बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीआईएससीई बोर्ड के छात्रों का भी होगा बीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(सीआईएससीई बोर्ड) से संबद्ध स्कूलों में छात्रों का भी बीमा होगा। बोर्ड ने स्कूलों को खेल प्रतियोगिताओं व गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक लाख बीमा करने के लिए कहा है।
इस बीमा में छात्रों का स्वास्थ्य, दुर्घटना व यात्रा को कवर किया जाएगा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के खेलों में भाग लेने के लिए यह अनिवार्य है कि छात्र का बीमा हुआ हो।
काउंसिल से संबद्ध स्कूलों के छात्र सामान्य शैक्षणिक कैलेंडर के अलावा कई अतिरिक्त पाठ्यचर्या और खेल गतिविधियों में भाग लेते हैं। ऐसे में उनके साथ दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
वर्तमान में भी स्कूल काउंसिल के राष्ट्रीय खेलों में जोनल, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहे हैं। जिसके बाद छात्रों व टीमों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के खेलों (2018-19) में काउंसिल का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा।
काउंसिल का मानना है कि छात्रों को विभिन्न तरह के खेलों में भाग लेना है, लिहाजा काउंसिल से संबद्ध स्कूलों को सभी छात्रों के बीमा प्रदान करना चाहिए। यह बीमा एक लाख रुपये का होगा। विशेष रूप से स्वास्थ्य, दुर्घटना और यात्रा बीमा को कवर किया जाएगा।

काउंसिल के सभी स्कूलों के लिए बीमा किए जाने की सिफारिश की गई है, वहीं एसजीएफआई खेलों 2018-19 में परिषद में भाग लेने और प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों के लिए यह अनिवार्य होगा।
यह अनिवार्यता इसलिए हैै क्योंकि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की यह पूर्व शर्त है कि खेलों में भाग लेने वाले छात्रों का बीमा किया जाना चाहिए। जहां गेम आयोजित किए जाते हैं वहां हर जगह पर इसे चेक-वेरिफाई किया जाता है।
काउंसिल ने स्कूलों को कहा है कि वह छात्रों के लिए बीमा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए dsfin@cisce.org. पर संपर्क कर सकते हैं।