फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chinese national arrested for stealing passengers' luggage on international flights

IGI से चीनी नागरिक पकड़ा: हांगकांग से दिल्ली की फ्लाइट में करता चोरी, लोगों को बनाता निशाना; ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 17 May 2025 07:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 May 2025 07:20 PM IST
सार

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक चीनी नागरिक गिरफ्तार हुआ है। हांगकांग से नई दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में वारदात को अंजाम दिया गया है। उड़ान के दौरान सो रहे यात्रियों का सामान चोरी किया करता था। 

विज्ञापन
Chinese national arrested for stealing passengers' luggage on international flights
फ्लाइट (फाइल फोटो) - फोटो : freepik

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के सामान चुराने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सामान चुराने वाले एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक डेबिट कार्ड बरामद किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक अन्य यात्री ने चोरी करते हुए आरोपी का वीडियो बना लिया था। जिसके आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य चीनी नागरिकों को हिरासत में लेकर उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

हांगकांग से दिल्ली की फ्लाइट में करता था चोरी
गिरफ्तार चीनी नागरिक की पहचान हांगकांग चीन निवासी बेनलाई पैन (30) के रूप में हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 14 मई को दिल्ली की आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा और सतर्कता टीम ने हांगकांग से नई दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में संदिग्ध गतिविधि होने के बारे में दिल्ली पुलिस को अवगत कराया। विमान में यात्रियों के सामान की चोरी होने और चोरी करने वाले चीनी नागरिकों को हिरासत में लेने का अलर्ट जारी किया।

सीट से यात्री का सामान हुआ चोरी
सूचना पर पुलिस तुरंत टर्मिनल-3 के आगमन हॉल में पहुंची। जहां पुलिस ने उस विमान से आए एयर इंडिया कर्मचारियों और कई यात्रियों से मुलाकात की। एक यात्री प्रभात वर्मा ने बताया कि वह सीट नंबर 12सी पर बैठे थे। केबिन क्रू ने उन्हें उनके बैग के आस पास संदिग्ध गतिविधि की चेतावनी दी थी। जांच करने पर पाया कि उनका बैंक ऑफ अमेरिका क्रेडिट कार्ड गायब है। उन्होंने सीट नंबर 14 सी पर एक चीनी नागरिक बेनलाई पैन को बैठा हुआ देखा, जिसका सीट 23 सी था। गायब हुआ कार्ड सीट नंबर 14 सी के नीचे पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का वीडियो आया सामने
सीट नंबर 14 ए पर यात्रा करने वाली प्राशी ने पुलिस के बताया कि उसकी मां का एचडीएफसी डेबिट कार्ड उसके बैग से गायब था। वहीं एक महिला यात्री नफीस फातिमा ने पुलिस को एक वीडियो दिया। जिसमें बैग से सामान चुराते हुए बेनलाई पैन कैद हो गया था। पुलिस ने यात्रियों के बयान और साक्ष्य के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने चीनी नागरिक बेनलाई पैन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन साथियों को हिरासत में लेकर उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन

लंबी दूरी के उड़ान में करवाते थे टिकट बुक
बेनलाई पैन ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपने गैंग के सदस्यों के साथ विमान में यात्रियों का सामान चोरी करते थे। इसके लिए वह लंबी दूरी के उड़ान में टिकट बुक करवाते थे। साथ ही सभी अलग अलग सीटों पर बैठते थे, ताकि लोगों की पहचान से बचे। इस दौरान बिना निगरानी वाली जगह पर रखे सामान तक उनकी पहुंच आसान हो जाता था। वह ऐसे यात्रियों को निशाना बनाते थे जो यात्रा के दौरान सो रहे होते थे। वह उनके आस पास वाले सीट पर बैठकर बैग से कीमती सामान और डेबिट और क्रेडिट कार्ड को निकाल लेते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पिछले 12 महीनों के यात्रा डेटा की जांच की जा रही है। ताकि अन्य एयरलाइनों और मार्गों पर की गई चोरी की शिकायतों को सुलझाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed