{"_id":"5d841f798ebc3e93ca6f7ddb","slug":"chinese-citizen-caught-on-igi-airport-with-six-gold-bar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर पकड़ा गया चीनी नागरिक, 6 गोल्ड बार बरामद, हांगकांग से मुंबई लेकर जा रहा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर पकड़ा गया चीनी नागरिक, 6 गोल्ड बार बरामद, हांगकांग से मुंबई लेकर जा रहा था आरोपी
Fri, 20 Sep 2019 06:09 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Sep 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक चीनी नागरिक के पास से करीब 1.90 करोड़ रुपये कीमत के छह गोल्ड बार बरामद किए हैं। आरोपी गोल्ड बार को हांगकांग से लाया था और मुंबई लेकर जा रहा था। सीआईएसएफ ने यात्री को कस्टम विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया है।
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात एएसआई एसके सिंह की तैनाती टर्मिनल तीन पर थी। वहां एक विदेशी नागरिक के हैंड बैग की जांच के दौरान छह गोल्ड बार मिले। जिसका वजन करीब पांच किलो था। पूछताछ के दौरान यात्री इससे संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। यात्री की पहचान चीनी नागरिक पुचेंग याओ के रूप में हुई। उसने बताया कि वह हांगकांग से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली आया था और यहां से उसे मुंबई जाना था।
यात्री के पास से मिली 20 लाख के विदेशी करेंसी
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात सीआईएसएफ कर्मियों ने एक यात्री के पास से 20 लाख रुपये कीमत के विदेशी करेंसी बरामद की है। सीआईएसएफ ने यात्री व उससे बरामद विदेशी करेंसी को कस्टम अधिकारी को सौंप दिया है। कस्टम अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक टर्मिनल तीन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से 27,476 यूएस डॉलर और 7,960 लीरा मिला। यात्री की पहचान भारतीय नागरिक राजेंद्रम शामी के रूप में हुई। यात्री ने करेंसी के बाबत कोई वैध कागजात पेश नहीं कर पाया। जांच में पता चला कि यात्री करेंसी को लेकर इस्तांबुल जा रहा था।