फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chinese citizen caught on igi airport with six gold bar 

एयरपोर्ट पर पकड़ा गया चीनी नागरिक, 6 गोल्ड बार बरामद, हांगकांग से मुंबई लेकर जा रहा था आरोपी

Fri, 20 Sep 2019 06:09 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
Chinese citizen caught on igi airport with six gold bar 
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक चीनी नागरिक के पास से करीब 1.90 करोड़ रुपये कीमत के छह गोल्ड बार बरामद किए हैं। आरोपी गोल्ड बार को हांगकांग से लाया था और मुंबई लेकर जा रहा था। सीआईएसएफ ने यात्री को कस्टम विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया है।  
विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात एएसआई एसके सिंह की तैनाती टर्मिनल तीन पर थी। वहां एक विदेशी नागरिक के हैंड बैग की जांच के दौरान छह गोल्ड बार मिले। जिसका वजन करीब पांच किलो था। पूछताछ के दौरान यात्री इससे संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। यात्री की पहचान चीनी नागरिक पुचेंग याओ के रूप में हुई। उसने बताया कि वह हांगकांग से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली आया था और यहां से उसे मुंबई जाना था।
विज्ञापन


यात्री के पास से मिली 20 लाख के विदेशी करेंसी

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात सीआईएसएफ कर्मियों ने एक यात्री के पास से 20 लाख रुपये कीमत के विदेशी करेंसी बरामद की है। सीआईएसएफ ने यात्री व उससे बरामद विदेशी करेंसी को कस्टम अधिकारी को सौंप दिया है। कस्टम अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक टर्मिनल तीन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से 27,476 यूएस डॉलर और 7,960 लीरा मिला। यात्री की पहचान भारतीय नागरिक राजेंद्रम शामी के रूप में हुई। यात्री ने करेंसी के बाबत कोई वैध कागजात पेश नहीं कर पाया। जांच में पता चला कि यात्री करेंसी को लेकर इस्तांबुल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed