चीनी पटाखों पर लगेगा प्रतिबंध, दिल्ली सरकार ने लिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने दीवाली के सवा महीने पहले चीनी पटाखों पर पूर्ण जमीनी प्रतिबंध की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। पर्यावरण मंत्री की अंतरिम जिम्मेदारी संभाल रहे कपिल मिश्रा ने तीन स्तरीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश पर्यावरण सचिव को दिए हैं।
पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन के हज पर जाने की वजह से मिश्रा जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कपिल मिश्रा ने बताया कि चीनी पटाखों पर जमीनी प्रतिबंध के लिए दिशा निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
पर्यावरण सचिव को जो कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं उसके हिसाब से सबसे पहले दिशा निर्देश जारी होंगे। दूसरे स्तर पर सरकार एडवाइजरी जारी करेगी। उसमें आरडब्ल्यूए और सामाजिक समूहों की मदद से अभियान चलाया जाएगा।
पर्यावरण सचिव को तीन स्तरीय कार्य योजना बनाने के निर्देश
साथ ही चीनी पटाखों का अवैध करोबार रोकने केलिए टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें ना सिर्फ चीनी पटाखों की अवैध बिक्री पर नजर रखेंगे बल्कि छापेमारी भी करेंगी।
मिश्रा ने कहा है कि पर्यावरण विभाग को कहा गया है कि यह सुनिश्चित होना चाहिए कि गैर कानूनी तरीके से ना तो चीनी पटाखों की बिक्री हो और ना ही उसका इस्तेमाल हो। ये पटाखे असुरक्षित होते हैं और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होते हैं।
उल्लेखनीय है कि चीनी मांझे पर प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार की देरी और कई लोगों की मौत पर खूब विवाद हुआ था। सीजन खत्म होने के बाद मंडलायुक्त और फिर दिल्ली पुलिस ने आपात नियम का हवाला देकर प्रतिबंध लगाया था। ऐसे में एक महीने 7 दिन पहले शुरू की गई कसरत को सकारात्मक माना जा रहा है। हालांकि चीनी पटाखों की बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध है।