फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Children studying in Ukraine started agitation at Ramlila Maidan

Delhi: यूक्रेन में पढ़ने वाले बच्चों ने शुरू किया आंदोलन, रामलीला मैदान में पांच दिवसीय भूख हड़ताल

Tue, 26 Jul 2022 06:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Jul 2022 06:26 AM IST
सार

रामलीला मैदान में सोमवार को 50 से अधिक बच्चों ने भूख हड़ताल की। इन बच्चों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओड़िसा, केरल, तमिलनाडु, गोवा और असम आदि राज्यों के बच्चे शामिल हैं। 

विज्ञापन
Children studying in Ukraine started agitation at Ramlila Maidan
भूख हड़ताल पर बैठे यूक्रेन में पढ़ने वाले छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में एमबीबीएस करने वाले बच्चों के अभिभावकों ने अपने चेहतों के भविष्य पर लटकी तलवार को दूर कराने के लिए कमर कसी। उन्होंने पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ यूक्रेन एमबीबीएस स्टूडेंट इंडिया बनाकर उसके बैनर तले आंदोलन शुरू किया है। इस लड़ाई में उनके साथ उनके बच्चे भी शामिल हैं और उन्होंने अपने भविष्य पर छाई काली छाया को दूर कराने के लिए रामलीला मैदान में पांच दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


रामलीला मैदान में सोमवार को 50 से अधिक बच्चों ने भूख हड़ताल की। इन बच्चों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओड़िसा, केरल, तमिलनाडु, गोवा और असम आदि राज्यों के बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन के आरबी गुप्ता ने कहा कि यूक्रेन में अभी बच्चों को भेजने वाले हालात नहीं हैं और वहां के संस्थान बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं। उनके बच्चे भविष्य के डाक्टर हैं और ऑनलाइन शिक्षा डाक्टरों के लिए अच्छी नहीं है। इस कारण सभी बच्चों को भारतीय मेडिकल कॉलेज में समायोजित किया जाए। केंद्र सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए, क्योंकि उसकी पहल पर ही ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से बच्चे भारत आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed