फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Children gave the message of not using plastic

बच्चों ने प्लास्टिक इस्तेमाल न करने का संदेश दिया

Mon, 16 Sep 2019 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
Children gave the message of not using plastic
demo pic

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सभी क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत रविवार को इंडिया गेट पर स्कूली बच्चों की ओर से स्किट (प्लास्टिक को ना कहें...) की प्रस्तुति दी गई। इस नाटिका में प्लास्टिक से प्रकृति को होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति को जमकर सराहा। 

विज्ञापन


इस अवसर पर महापौर सुनीता कांगड़ा ने कहा कि हम सब दिल्ली को प्लास्टिक मुक्त बनाकर प्राकृतिक संसाधनों, नदियों, पर्यावरण, मनुष्य और जीवों को बचाएंगे। उन्होंने निगम के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से लोगों को जागरूक करने की अपील की। 
विज्ञापन


शिक्षा समिति की अध्यक्ष नंदिनी शर्मा ने कहा कि बच्चे सामाजिक सुधार के सच्चे राजदूत बन कर प्रभावी प्रचार में उल्लेखनीय योगदान करें। इसके बाद महापौर सुनीता कांगड़ा और पश्चिमी जोन वार्ड समिति के अध्यक्ष कैलाश सांकला ने कई इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्लास्टिक, प्राकृतिक संसाधनों और धरती की उपजाऊ शक्ति को नष्ट करता है। विक्रेताओं से जूट के थैले में सामान देने की अपील की। अन्य क्षेत्रों में बैनरों के जरिये अभियान चलाया गया। डिफेंस कॉलोनी में व्यापारियों और ग्राहकों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed