{"_id":"88deff42bec13d688e46bd005ea9311a","slug":"child-raped-by-a-man-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रहे बच्चे को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौट रहे बच्चे को बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 02 May 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में सूरज नाम के युवक ने पांच साल के बच्चे से कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चे के मेडिकल परीक्षण में कुकर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद कक्षा एक का छात्र स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में उसे सूरज नाम का जान पहचान का एक युवक मिला।
युवक बच्चे को नाच-गाना दिखाने और मिठाई खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और गांव के एक बंद पड़े स्कूल मेें ले जाकर बच्चे से कुकर्म किया और धमका कर भगा दिया।
विज्ञापन
बच्चे को रोता देख मां ने जब पूछताछ की तो उसने आपबीती सुना दी। एसएचओ सैफुद्दीन ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन