फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Child kidnapped in delhi.

टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को किया अगवा

Tue, 26 Aug 2014 04:54 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Aug 2014 04:54 AM IST
विज्ञापन
Child kidnapped in delhi.

टॉफी दिलाने के बहाने दिल्ली के मंडावली इलाके में दो महिलाओं ने डेढ़ साल के मासूम को अगवा कर लिया। वारदात के समय वह सात साल के अपने भाई के साथ पार्क में खेल रहा था। मौके पर बड़े भाई ने शोर भी मचाया लेकिन दोनों शातिर महिलाएं चकमा देकर फरार हो गईं।

विज्ञापन


वारदात पार्क के पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं का स्केच तैयार कर उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव दोहरेसेकपुर, थाना जरीफ नगर, बदायूं  निवासी महिला पिछले कुछ दिनों से अपने भाई के पास मंडावली में आई हुई थी।
विज्ञापन


महिला के परिवार में इसका पति और दो बच्चे हैं। पति बदायूं में ही रहता है। शनिवार शाम को महिला पास के अस्पताल में दवा लेने के लिए गई थी। दोनों बच्चे घर के पास पार्क में खेल रहे थे। इस बीच दो महिलाएं वहां पहुंची। उन्होंने टॉफी दिलाने की बात कर डेढ़ साल के मासूम को उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सात साल के बड़े भाई ने शोर मचाया। हालांकि इससे पहले कि अन्य लोगों को इसकी जानकारी मिल पाती, दोनों महिलाएं मासूम को अगवा कर फरार हो गईं। बड़े भाई ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


छानबीन के दौरान पार्क के पास एक टेंट हाउस के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों महिलाओं की तस्वीर कैद होने की बात सामने आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं का स्केच तैयार कर लिया है। पुलिस मासूम और आरोपी महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed