{"_id":"2d5699e59473ff0e5a10b560d5fbc1f3","slug":"child-injured-in-cong-leader-rally-s-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के काफिले के वाहन ने मासूम को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के काफिले के वाहन ने मासूम को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, ककोड़
Updated Wed, 26 Mar 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौरा में कांग्रेस नेता के काफिले के वाहन की चपेट में आने से एक मासूम गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद लोग भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेता भौरा गांव में जनसंपर्क के लिए गए थे।
पढ़ें: गैस लीक होने से लगी आग, दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
वाहनों के साथ उनका काफिला गांव में होकर गुजर रहता था। तभी गांव निवासी विनोद का आठ वर्षीय बेटा प्रिंस वाहनों की चपेट में आ गया।
इससे उसके पैर में काफी चोट आ गई। गांव वालों ने देखा तो इस घटना से नाराज हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
पढ़ें: 22 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त, हंगामा
विज्ञापन
मामला इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने रोड पर पहुंच कर जाम लगा दिया। बाद में कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों के शांत किया।