फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child hospitalised after protest

आंदोलन के बाद इलाज के लिए भर्ती हुआ बच्चा

Mon, 07 Jul 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 07 Jul 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
child hospitalised after protest

गुड़गांव में सशक्त नारी परिषद ने मंगलवार को गरीब बच्चे के इलाज के मामले को लेकर सिविल अस्पताल व सेक्टर-15 स्थित राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद बच्चे को सिविल अस्पताल से अच्छे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ट्रांसफर कर दिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व दीपा आंतिल व संस्था के उपाध्यक्ष हितेन्द्र यादव कर रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि भोड़सी में रहने वाले मोनू के 11 महीने के  मासूम बच्चा मनीष की सांस लेने व खाने की नली एक ही है। इस वजह से वह कुछ भी खाना नहीं खा पाता। खाना खाते ही उसकी सांसें रुकने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उसे एक कृत्रिम पाइप के द्वारा उसके शरीर में पानी व दूध पहुंचाया जाता है, ताकि वह जिंदा रह सके। बावजूद इसके उसके सांस व खाने की नली में बलगम जम जा रहा है, जिस वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सरकारी अस्पताल में माकूल इंतजाम नहीं होने और प्राइवेट अस्पताल द्वारा इलाज नहीं करने के बाद यह विरोध किया जा रहा है।


आंदोलन की शुरूआत सिविल सर्जन कार्यालय से हुई। बाद में सिविल सर्जन से मिलकर उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा। इस बीच वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच बच्चे के इलाज को लेकर जोरदार बहस हुई। नारी परिषद के समर्थकों ने सेक्टर-15 स्थित स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed