{"_id":"67c589edfab1e3d56c05bb30","slug":"child-died-after-drowning-in-pit-filled-with-water-in-greater-noida-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढूंढते रहे मां-बाप: घर से खेलने के लिए गया था आठ साल का विधान, गड्डे में गिरा; पानी में डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढूंढते रहे मां-बाप: घर से खेलने के लिए गया था आठ साल का विधान, गड्डे में गिरा; पानी में डूबने से हुई मौत
Mon, 03 Mar 2025 04:22 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 03 Mar 2025 04:22 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में एक आठ साल का बच्चा टैंक बनाने के खोदे गए गड्ढे में गिर गया। बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को गड्ढे से बाहर निकाला है।
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दादरी कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित बालाजी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में टैंक बनाने के खोदे गए गड्ढे में आठ साल का बच्चा गिर गया। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण बच्चा उसमें डूब गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के नया बांस गांव निवासी राहुल एक कंपनी में नौकरी करते हैं। नगर के रेलवे रोड पर भट्टा रोड को जाने वाले रास्ते पर बालाजी कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। रविवार शाम को उनका आठ साल का बेटा विधान घर से खेलने के लिए कहकर निकल गया। जब वह देर शाम तक वह नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
परिजनों ने बच्चे को आसपास तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने सगे संबंधियों के यहां मोबाइल फोन से संपर्क कर जानकारी की। इसके बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। आखिर में घटना की शिकायत पुलिस से करने पहुंचे। पुलिस टीम बच्चे की तलाश में लग गई और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बच्चे की जांच करने लगी।
विज्ञापन
सोमवार को पास में ही बन रहे निर्माणाधीन मकान के लिए टैंक बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भरा हुआ था। जब आसपास के लोगों ने टैंक के लिए खोजे गए गड्ढे के पानी में देखा तो बच्चा मिल गया। जब बच्चे को बाहर निकला गया वह मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस, परिजन तथा आसपास के लोग एकत्र हुए। पुलिस मामले की जांच में लगी है ।