{"_id":"3bce2c8ebcc0e296580069f9d31add01","slug":"child-dead-in-flying-kite","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग ने तोड़ दी मासूम के जीवन की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग ने तोड़ दी मासूम के जीवन की डोर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग के शौक के चलते एक बच्चे की जान चल गई। पतंग उड़ाता बच्चा छत से गिरकर घायल हो गया था, गंभीर हालत में परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-27 स्थित अट्टा गांव में सलीम अपने परिवार के साथ रहता है। वह एक निजी कंपनी में जॉब करता है। उसका आठ वर्षीय बेटा शरीफ पास के ही एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियां होने के चलते बुधवार को शाम में बच्चे अपनी-अपनी छत पर पतंग उड़ा रहे थे। शरीफ ने भी अपनी मां से जिद की और छत पर जाकर पतंग उड़ाने लगा। आसपास के बच्चों में होड़ लगी थी कि किसकी पतंग सबसे ऊपर जाकर उड़ती है।
विज्ञापन
शरीफ भी अपनी पतंग को ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास कर रहा था। जिधर हवा का झोंका दिखता वह उधर ही पतंग को ले जाता। इस बीच शरीफ को यह ध्यान नहीं रहा कि जिस छत पर वह पतंग उड़ा रहा था उसका किनारा सपाट है और वहां कोई दीवार भी नहीं है।
वह पतंग उड़ाते-उड़ाते छत के किनारे पहुंच गया और पैर फिसलने से जमीन पर आ गिरा। परिजन उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पहले भी हो चुका है हादसा
पतंग उड़ाने के दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं। कुछ साल पहले सेक्टर-40 में एक किशोर की पतंग बिजली के तार से उलझ गई थी। हल्की बूंदा बांदी भी हो रही थी। जैसे ही उसने तार से पतंग की डोरी हटाने का प्रयास किया, करंट लगने से किशोर की मौत हो गई थी। इसी तरह के हादसे आए दिन होते रहे हैं। कभी पतंग लूटने के चक्कर में बच्चे घायल हो रहे हैं तो कभी पतंग की डोरी बाइक सवार के गले को नुकसान पहुंचा चुकी हैं।
इनका रखें ध्यान-
-नोएडा शहर में खाली जगह की कमी है, बच्चों को पतंग का शौक न पालने दें।
-अगर बच्चा जिद कर रहा हो तो माता-पिता यह जरूर देख लें कि किस स्थान पर उनका बच्चा पतंग उड़ा रहा है।
-पतंग की डोरी की भी जांच कर लें. कहीं उसमें लोहे के तत्व तो नहीं मिले हैं, जो जानलेवा साबित हो सकते हैं।
-बच्चों को छत पर पतंग कतई न उड़ाने दें, बच्चा जिद करे तो किसी दूसरे खेल में ध्यान बंटाने का प्रयास करें।