{"_id":"5df0a8578ebc3e87935ba454","slug":"child-beating-video-viral-father-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : वो मासूम को पीटता रहा और भीड़ खड़ी होकर देखती रही तमाशा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : वो मासूम को पीटता रहा और भीड़ खड़ी होकर देखती रही तमाशा
Wed, 11 Dec 2019 01:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
दबंग ने की बच्चे की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में मानवता शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक मासूम बच्चे को सैकड़ों लोगों के सामने पिटवाया गया और उसकी चीखों के बीच लोग मूकदर्शक बने उसे देखते रहे। दिल झंझोर देने वाली यह घटना दादरी थाना क्षेत्र के डूडा कॉलोनी की है। जहां एक बच्चे की शिकायत पर पिता ने अपने ही बेटे को बहुत बेरहमी से पिटवाया। इतना ही नहीं जब बच्चा पिता से रहम की गुहार लगा रहा था तो उसे और पिटवाया गया।
विज्ञापन
दरिंदा पिता हाथ में डंडा लेकर अपने बेटे को डरा कर उस मासूम को करीब 8 मिनट तक पिटवाता रहा। इस घटना को किसी ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना की जानकारी जब बच्चे की मां को हुई तो उसने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस घटना से जहां एक पिता की निर्दयता सामने आई वहीं समाज की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन