फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chikungunya over rising dengue cases in the capital, four death

राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे डेंगू से ज्यादा चिकनगुनिया के मामले, चार की हुई मौत

Tue, 13 Sep 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
Chikungunya over rising dengue cases in the capital, four death
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
राजधानी में अब डेंगू से ज्यादा चिकनगुनिया के मामले सामने आ रहे हैं। नगर निगम की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के 1158 और चिकनगुनिया के 1724 मामले पंजीकृत किए गए हैं।  
विज्ञापन


जबकि, इस वर्ष अब तक डेंगू से चार मौत हुई है, जिसमें दो दिल्ली और बाहरी राज्य से थे। बीते सप्ताह चिकनगुनिया के 497 मामले रिकार्ड किए गए। वहीं कुल 1724 मामले पंजीकृत किए गए। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सप्ताह डेंगू के 387 मामले दर्ज किए गए। वहीं, इस वर्ष अब तक कुल 1158 मरीज पंजीकृत किए गए हैं। 

डेंगू के 1158 मरीज पंजीकृत

Chikungunya over rising dengue cases in the capital, four death
Dengue - फोटो : Amar ujala

कुल डेंगू मरीजों में से 804 दिल्ली और 354 मरीज दिल्ली से बाहर के हैं। 10 सितंबर तक डेंगू के 387 मामले आए। वहीं अगस्त माह में 652 मामले सामने आए थे। 

बीते वर्ष दिल्ली में डेंगू के 15867 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 60 मरीजों की मौत डेंगू बीमारी से हो गई थी। यहां बता दें कि अभी भी दिल्ली के सभी निजी और सरकारी अस्पताल चिकनगुनिया मरीजों की संख्या की जानकारी निगम को नहीं दे रहा है।  

गैर अधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ एम्स, सफदरजंग, आरएमएल और अपोलो अस्पताल के मरीजों की संख्या निगम की रिपोर्ट से कहीं ज्यादा है। डेंगू से मौत के आंकड़े भी अधिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed