{"_id":"5ca159febdec2239135ebf0b","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-attacked-on-priyanka-gandhi-about-ram-mandir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी का हमला, बोले-'रामजन्मभूमि को विवादित बताकर प्रियंका ने किया हिंदुओं का अपमान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी का हमला, बोले-'रामजन्मभूमि को विवादित बताकर प्रियंका ने किया हिंदुओं का अपमान'
Mon, 01 Apr 2019 05:53 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Apr 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामजन्मभूमि को विवादित बताने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह कहती हैं रामजन्मभूमि विवादित स्थल है, इसलिए वहां नहीं जाऊंगी। उनका यह बयान देश-दुनिया में रहने वाले हिंदुओं का अपमान है।
पार्टी उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा में रविवार को हुई रैली में उन्होंने राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस को सबसे बड़ा रोड़ा बताया।
प्रियंका पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि वह उनसे पूछना चाहते हैं कि जब इलाहाबाद हाईकोर्ट कह चुका है कि जहां रामलला विराजमान है, वही रामजन्मभूमि है तो यह विवादित जगह कैसे हो गई।
विज्ञापन
उनके भाई राहुल, मां सोनिया गांधी और पति रॉबर्ट वाड्रा भी जमानत पर हैं तो क्या वह उनके पास भी नहीं जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका वहां इसलिए नहीं गई क्योंकि एक विशेष वर्ग नाराज हो जाएगा? क्या यह सच नहीं है कि अयोध्या मामले का समाधान इसलिए नहीं हो पा रहा क्योंकि जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में जाता है तो कांग्रेस इसमें रोड़े अटकाने के लिए वकीलों की फौज खड़ी कर देती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही 2007 में समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के बाद हिंदू आतंकवाद शब्द को जन्म दिया था। कांग्रेस को इस बार 44 से 4 सीटों पर आने में वक्त नहीं लगेगा। ऐसा ही हाल सपा-बसपा गठबंधन का भी होगा।
उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए तत्कालीन सपा सरकार ने बिसाहड़ा में एक समाज को दबाने का काम किया था। उन्होंने अपील की कि बिसाहड़ा की गूंज पहले चरण की सभी आठ सीटों तक पहुंचनी चाहिए। सरकार बिसाहड़ा के लोगों के साथ खड़ी है।