फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister launched the higher education loan portal

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा लोन का पोर्टल किया लांच, ऐसे करें आवेदन

Tue, 21 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister launched the higher education loan portal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उच्च शिक्षा में लोन के लिए ऑनलाइन ऐप्लीकेशन पोर्टल (स्टूडेंटलोन.देलही.जीओवी.इन) लांच किया। दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने छात्रों से कहा, हमने चुनाव में वादा किया था कि छात्रों को फीस भरने की दिक्कत के कारण पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। अच्छी शिक्षा देने की जिम्मेदारी अच्छी सरकार की है। अभी तक 12वीं तक की सरकारी स्कूल में शिक्षा खराब थी। सुधार के लिए सब कुछ किया जा रहा है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने स्वीकार किया कि पिछले साल स्कीम एनाउंस तो कर दिया, लेकिन पहला साल होने से कई बाधाएं आईं। इसलिए वेबसाइट पर फार्म की सुविधा दे रहे हैं। छात्र अपने लिए बैंक की ब्रांच भी खुद चुन सकते हैं। बैंकों को छात्र के मां-बाप की आर्थिक स्थिति से क्या लेना-देना है, जब लोन की गारंटी सरकार दे रही है। ऐसे में रिकवरी भी आसानी से होगी। सरकार युवाओं पर यकीन कर रही है क्योंकि 99.99 फीसदी लोग वास्तव में ईमानदार होते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दो-तीन साल में शिक्षा व्यवस्था इतनी अच्छी हो जाएगी कि सरकारी स्कूलों में भेजने में लोग गर्व करेंगे। अभी अमीर आदमी प्राइवेट और गरीब आदमी सरकारी स्कूल में भेजता है। यहीं अंतर शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख रुपये तक का लोन

Chief Minister launched the higher education loan portal

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल में बड़ा सिंपल फार्म है, जिसे किसी भी श्रेणी का छात्र उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकता है। सिर्फ गरीब छात्र नहीं बल्कि ऐसे छात्र भी लोन आवेदन कर सकते हैं, जो खुद कमाकर लोन चुकाना चाहते हैं। केजरीवाल ने छात्रों से अपील की कि सोशल मीडिया पर स्कीम का प्रचार करें।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर छात्र पढ़ाई खत्म होने के 16 साल बाद भी लोन चुकाने लायक कैरियर नहीं बना पाते हैं तो सरकार को माफी मांगनी चाहिए। इनका लोन तो देखा जाएगा, लेकिन कुछ विजय माल्या जैसे होंगे जिनका सब कुछ ठीक चल रहा होगा, फिर भी लोन नहीं चुकाएंगे।

ऐसे लोगों से कानून निपटेगा। पोर्टल के आने से बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। सब कुछ भरकर बस बैंक में प्रिंट आउट जमा कराना होगा। बैंक बिना कारण लोन मना नहीं कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed