फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Kejriwal assigned responsibility of flood affected districts to 6 ministers

एक्शन में केजरीवाल: बाढ़ पीड़ितों को न हो दिक्कत, सीएम ने इन छह मंत्रियों को सौंपी कमान; हालात का लिया जायजा

Sat, 15 Jul 2023 09:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 09:07 PM IST
सार

दिल्ली में बाढ़ के हालात का जायजा लेने और आगे की योजना के लिए आपात बैठक बुलाई। बैठक में सीएम ने बाढ़ प्रभावित जिलों की कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन जिलों के अफसर संबंधित मंत्री से आदेश लेंगे और उनका सहयोग और उनको ही रिपोर्ट करेंगे। 

विज्ञापन
Chief Minister Kejriwal assigned responsibility of flood affected districts to 6 ministers
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित छह जिलों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में पैदा हुए हालत की समीक्षा करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, राजकुमार आनंद, गोपाल राय और इमरान हुसैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। ये मंत्री अपने जिले में लोगों बने राहत शिविरों में खाना, पानी, बिजली व दवाइयां समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम करेंगे। उक्त जिले के अफसर संबंधित मंत्री से आदेश लेंगे और उनको ही रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों
बैठक के बाद मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति के बारे में अलग-अलग विभागों से जानकारी ली और उस पर विस्तार से चर्चा की। इसमें मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई कि वह उस जिले में आने वाले सभी राहत शिविर और पुनर्वास के कैंप लगाए गए हैं, वहां सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। साथ ही सभी प्रशासनिक अफसरों को लिखित आदेश जारी किया जा रहा है। इन राहत शिविरों के मद्देनजर सभी संबंधित अफसर जिम्मेदार मंत्रियों को रिपोर्ट करेंगे। संबंधित मंत्री से ही आदेश लेंगे और उनके साथ सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को तत्काल अपने जिलों की कमान संभालने और काम पर लग जाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम नहीं हुआ खतरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगह से खबर आ रही है कि कुछ लोग पानी में खेलने या तैरने जा रहे हैं। वीडियो, सेल्फ़ी के लिए जा रहे हैं। कृपया ऐसा न करें। यह जानलेवा हो सकता है। अभी बाढ़ का खतरा खत्म नहीं हुआ। पानी का बहाव बहुत तेज है। पानी कभी भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन

इन्हें मिली जिम्मेदारी...

जिला -             मंत्री का नाम

साउथ-ईस्ट दिल्ली -         कैलाश गहलोत

ईस्ट दिल्ली  -                   सौरभ भारद्वाज

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली  -            आतिशी

नॉर्थ दिल्ली  -                   राजकुमार आनंद

सेंट्रल दिल्ली -                   इमरान हुसैन

शाहदरा -                        गोपाल राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed