फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chhattisgarh govt trying to targeting me says senior journalist Vinod verma

पत्रकार विनोद वर्मा बोले- मेरे पास छत्तीसगढ़ के कद्दावर मंत्री का सेक्स टेप, इसलिए फंसा रही सरकार

Fri, 27 Oct 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, साहिबाबाद 
ब्यूरो/ अमर उजाला, साहिबाबाद  Updated Fri, 27 Oct 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh govt trying to targeting me says senior journalist Vinod verma

थाना इंदिरापुरम से रायपुर पुलिस जब वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को कोर्ट ले जा रही थी तो उन्होंने पत्रकारों से कहा सरकार उन्हें फंसा रही है। उनके पास छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी है। इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें फंसाना चाह रही है, लेकिन इस सीडी को बनवाने में उनका कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन


विनोद ने कहा कि उनके घर से पुलिस को एक पैन ड्राइव और लैपटॉप मिला है। उनके पास भाजपा के मंत्री राजेश मूणत की जो सेक्स सीडी है यह पहले से ही जनता के बीच बंट चुकी है। इस सेक्स सीडी से उनका कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके पेन ड्राइव में मंत्री की सेक्स वीडियो है। उनका वेतन करीब 32 लाख रुपये है तो वह दो लाख रुपये के लिए किसी को क्यों ब्लैकमेल करेंगे। हालांकि दिन में 12 बजे थाने से कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस ने मीडिया से बात करने का मौका नहीं देना चाह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों के भारी जमघट के बीच बमुश्किल वह दो तीन लाइन बोल पाए। इस दौरान मीडियाकर्मियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इससे पहले सुबह छह बजे से ही मीडियाकर्मियों का थाना पहुंचना शुरू हो गया था।

पढ़ें- पत्रकार विनोद वर्मा को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ ले गई पुलिस, मंत्री ने दर्ज कराई एक और FIR

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने सुबह करीब सात बजे विनोद वर्मा से कुछ देर के लिए बातचीत की। सुबह करीब दस बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीब पठान नरेंद्र राठी और आप के कुछ नेता विनोद वर्मा के समर्थन में थाना पहुंचे थे। वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार भी थाना आए थे लेकिन उन्हें विनोद वर्मा से मिलने नहीं दिया गया।

रायपुर पुलिस का प्रेस नोट भी हुआ वायरल
दोपहर बाद रायपुर पुलिस का प्रेस नोट व्हॉट्सएप ग्रुपों पर वायरल हो गया। प्रेस नोट के जरिए जानकारी हुई है कि प्रकाश बजाज नाम के एक शख्स की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने बताया कि बजाज ने अपनी शिकायत में कहा है कि खुद को विनोद वर्मा बताने वाले एक शख्स ने उन्हें फोन पर धमकी दी और किसी अश्लील सीडी का हवाला देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि फोन करने वाले शख्स ने उनसे कहा कि उनके पास उसके आका की सीडी है और अगर उन्हें इसकी कीमत नहीं मिली तो गई वह उन सीडी को बांट देगा। 

रायपुर पुलिस ने बताया कि विनोद वर्मा के बारे में सुराग एक सीडी बनाने वाले से मिला। पुलिस का दावा है कि सीडी बनाने वाले ने ही उसे विनोद वर्मा का नंबर दिया और बताया कि उन्होंने सेक्स सीडी की 1000 कॉपी बनवाई हैं। रायपुर पुलिस ने बताया कि वर्मा के पास से 500 सीडी बरामद हुई हैं और ये एक ही की कॉपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed