{"_id":"655bf379aa209d1d9a08de56","slug":"chhath-festival-concludes-with-offering-arghya-to-the-rising-sun-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यमुना किनारे पर श्रद्धालुओं की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यमुना किनारे पर श्रद्धालुओं की रही भीड़
Tue, 21 Nov 2023 05:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Nov 2023 05:32 AM IST
सार
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को संपन्न हो गया। इसी के साथ व्रतियों का उपवास भी समाप्त हो गया। व्रतियों और श्रद्धालुओं ने सुबह यमुना किनारे व अन्य स्थानों पर बनाए गए तमाम घाटों पर सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
छठ पूजा के दौरान सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूरा किया छठ का व्रत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को संपन्न हो गया। इसी के साथ व्रतियों का उपवास भी समाप्त हो गया। व्रतियों और श्रद्धालुओं ने सुबह यमुना किनारे व अन्य स्थानों पर बनाए गए तमाम घाटों पर सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके अलावा पूजा स्थलों पर छठ से जुड़े भजनों का गुणगान भी किया। अधिकतर श्रद्धालु घाटों पर रविवार की दोपहर से डेरा डाले हुए थे।
विज्ञापन
छठ पर्व के तहत उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु सोमवार की सुबह चार बजे से ही यमुना नदी के किनारे आईटीओ समेत विभिन्न स्थानों पर बने अस्थायी घाटों के अलावा पुराना यमुना पुल, कुदसिया घाट, गीता कालोनी, बस अड्डा, चंदगी राम अखाड़ा, वजीराबाद घाट, भलस्वा झील, जहांगीरपुरी, कालिंदी कुंज, नरेला, उत्तम नगर, डाबड़ी, ककरौला, बदरपुर, सरिता विहार, आश्रम, जैतपुर, संगम विहार, देवली, महरौली, पालम, महावीर एंकलेव, इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन, नांगलोई, नजफगढ़, श्याम विहार, द्वारका, राणाजी एंक्लेेव आदि इलाकों में बने घाटों पर जुटने शुरू हो गए थे, जबकि इन स्थानों पर पहले से ही श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित थे।
विज्ञापन
इसी बीच श्रद्धालु सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़े होने शुरू हो गए और उन्होंने आस्था और श्रद्धा के प्रतीक सूर्यदेव की पूजा अर्चना के बीच उन्हें अर्घ्य दिया। वहीं व्रतियों के परिजनों ने भी अर्घ्य पर दूध चढ़ा कर सूर्य की उपासना की।
विज्ञापन