फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chhath 2018: delhi traffic issues advisory avoid wazirabad bridge isbt kashmere gate 13 14 nov

छठ 2018: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 13-14 को इन रास्तों से बचकर निकलें

Mon, 12 Nov 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Nov 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
chhath 2018: delhi traffic issues advisory avoid wazirabad bridge isbt kashmere gate 13 14 nov
छठ पूजा 2018

छठ पूजा के दौरान दिल्ली के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की आशंका के मद्देनजर सभी तरह की एहतियात बरती जा रही है। इसी के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को कुछ रास्तों से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में 13-14 नवंबर को वजीराबाद पुल और कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास से गुजरने वाले लोगों से इन रास्तों से बचने की सलाह दी है। छठ पूजा में किसी तरह की परेशानी न हो और ट्रैफिक से बचा जा सके इसके लिए खास इंतजाम भी किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने यात्रियों को बाहरी रिंगरोड पर मुकरबा चौक से चंदगी राम अखाड़ा, वजीराबाद पुल, आईएसबीटी कश्मीरी गेट के आसपास की सड़कों, पुश्ता रोड (खजूरी खास/शास्त्री पार्क), कालिंदी कुंज पुल (दोनों तरफ से) समेत कुछ सड़कों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परामर्श के अनुसार यमुना नदी के बड़े घाटों, भलस्वा झील और हैदरपुर नहर जैसे जलाशयों के आसपास की सड़कों पर सामान्य यातायात के प्रभावित होने की संभावना है।

हालांकि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के आसपास के क्षेत्रों में यातायात पाबंदियां नहीं होंगी। परामर्श में लोगों से सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने में मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है। 

भगवान सूर्य को समर्पित छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाया जाता है। इस मौके पर पहले दिन डूबते सूर्य और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस साल 13-14 नवंबर को छठ पूजा है।

छठ पूजा पर सुरक्षा के भी होंगे पुख्ता इंतजाम

chhath 2018: delhi traffic issues advisory avoid wazirabad bridge isbt kashmere gate 13 14 nov
डेमो पिक
व्रत के दौरान सभी घाटों पर साफ-सफाई के अलावा रोशनी के इंतजाम किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ सुरक्षा के लिहाज से बोट क्लब की ओर से कुल 46 मोटर बोट और स्टीमर तैनात रहेंगे। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मोटर बोट के साथ दो दिनों के लिए 92 लाइफ गार्ड भी सहायता के लिए मौजूद रहेंगे। 

बोट क्लब की ओर से छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर बोट और स्टीमर की तैनाती की गई है। मंगलवार शाम और बुधवार सुबह के वक्त सभी बोट के साथ कर्मी भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। वहीं, नगर निगमों की ओर से सभी घाटों पर साफ सफाई के साथ-साथ रोशनी के इंतजाम किए जा रहे हैं।

इस दौरान घाटों तक पहुंचने वाले रास्ते भी दुरुस्त किए जा रहे हैं ताकि व्रतियों को वहां पहुंचने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पूर्वी, दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर और अधिकारियों की टीमें लगातार तैयारियों का जायजा ले रही हैं ताकि छठ पूजा से पहले माकूल इंतजाम कर लिए जाएं।

आज स्टीमर से मेयर ने लिया तैयारियों का जायजा 
सोमवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी सिंह तैयारियों का जायजा लिया। शुरुआत सुबह 9.30 बजे वजीराबाद स्थित घाट से हुई, जबकि 11.30 बजे गांधी नगर के पुश्ता घाट से दूसरे चरण की शुरुआत हुई। इस दौरान तैयारियों का जायजा लेने के लिए निगम अधिकारी और मेयर स्टीमर या मोटर बोट से पहुंचे ताकि कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर किया जा सके। सोमवार शाम तक पूर्वी दिल्ली के सभी 55 घाटों पर तैयारियां पूरी हो जाएंगी ताकि मंगलवार और बुधवार को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की मशक्कत का सामना न करना पड़े। उधर, रविवार को छठ घाटों पर श्रद्धालु भी पूजा अर्चना के लिए स्थान नियत करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed