फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chetan bhagat in iit delhi.

चेतन भगत ने बताया कैसे सफल होगा मोदी का 'सपना'

Sun, 19 Oct 2014 10:39 AM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
chetan bhagat in iit delhi.

दुनिया में केवल बुद्धिमान लोग ही कुछ बड़ा नहीं कर सकते, जिसमें भी क्षमता है वह कुछ भी कर सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए चेंज द वर्ल्ड का लक्ष्य रखिए। शनिवार को आईआईटी दिल्ली में आईआईटी के भूतपूर्व छात्र व मशहूर लेखक चेतन भगत ने ऐसे ही कुछ मंत्र दिए।

विज्ञापन


एल्युमनाई को अपने बीच पाकर आईआईटी के लगभग एक हजार छात्र भी काफी उत्साहित दिखे। भावी इंजीनियरों से रूबरू होते हुए चेतन भगत ने आईआईटी दिल्ली में अपने बीते दिनों व अनुभवों को भी बांटा।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के वार्षिकोत्सव रैनदेवूज 2014 में एल्युमनाई लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें चेतन भगत ने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए।

क्या बोले स्वच्छ भारत अभियान पर

chetan bhagat in iit delhi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान पर उन्होंने कहा कि जब तक युवा खुद में बदलाव नहीं करेंगे तब तक कुछ नहीं हो सकता। लेकिन खुद बदलेंगे तो सब कुछ हो सकता है। बदलाव लाने के लिए जो सामंजस्य बिठाते हैं वो ही जीत सकते हैं।

युवा पीढ़ी पर हावी होती जा रही अंग्रेजी पर उन्होंने युवाओं को मंत्र दिया कि यह मत सोचिए कि अंग्रेजी जान कर ही किसी लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है ज्यादा अंग्रेजी नहीं भी आती तब भी निष्ठा और क्षमता के बल पर लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है।

एक छात्र ने उन्हें राजनीति में आने के लिए कहा तो इस पर उनका जवाब था कि मैं अभी भी राजनीति में हूं क्योंकि लिखता हूं। युवाओं को बताया कि एंटरप्रेन्योरशिप के जरिये दुनिया को व समाज को बदलि।

एंटरप्रेन्योरशिप केवल पैसा कमाना नहीं है। आईआईटी दिल्ली एल्युमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि इस बार किसी सेलिब्रिटी को बुलाने का सोचा था। सौभाग्य से चेयन भगत पहले सेलिब्रिटी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed