फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chemist arrested for supplying drugs to drug dealers

Delhi NCR News: नशे का कारोबारियों को नशीला पदार्थ मुहैया करने वाला केमिस्ट गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
कोडिन कफ सिरप की 60 बोतलें, 296 ट्रामाडोल कैप्सूल और अपराध में इस्तेमाल स्कूटर बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिला की नारकोटिक्स सेल ने नशे का कारोबारियों को नशीले पदार्थ मुहैया करने वाले केमिस्ट तुषार मल्होत्रा को पहाड़गंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कोडिन कफ सिरप की 60 बोतलें, 296 ट्रामाडोल कैप्सूल और अपराध में इस्तेमाल एक स्कूटर बरामद किया है।

जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 26 मार्च को नारकोटिक्स सेल ने निहाल विहार में नशे का कारोबार करने के आरोप में प्रदीप और उसके दो सहयोगी हितेश व अमन को पकड़ा था। प्रदीप स्वयंसेवी संगठन की आड़ में नशे का कारोबार कर रहा था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने केमिस्ट तुषार को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि उसने प्रतिबंधित सामग्री बिना डॉक्टर के पर्चे के पहाड़गंज स्थित एक मेडिकल स्टोर से खरीदी थी। नारकोटिक्स सेल ने जब 2 अप्रैल को ड्रग निरीक्षक की टीम के साथ पहाड़गंज में स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो मालिक तुषार बरामद सामग्री के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि केमिस्ट से पूछताछ कर आपूर्तिकर्ताओं की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed