फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chemical factory ejected gas, 25 unconscious

केमिकल फैक्ट्री से निकली गैस, 25 बेहोश

Mon, 23 Nov 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Mon, 23 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Chemical factory ejected gas, 25 unconscious

भीकनपुर गांव में पाइप लाइन के पास शनिवार देर रात करीब एक बजे एक केमिकल फैक्ट्री में केमिकल गर्म करने के दौरान गैस निकली, जो गांव में फैल गई।

विज्ञापन


इससे 25 लोग बेहोश हो गए और 200 से ज्यादा लोगों तथा मवेशियों की हालत बिगड़ गई। लोगों की आंखों में जलन से पानी निकलने लगा और सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन


इससे गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने हंगामा किया। करीब एक घंटे बाद ग्रामीण ही फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर घुसे।

फैक्ट्री में मौजूद आठ कर्मचारी भाग गए। ग्रामीणों ने आग बुझाकर केमिकल को गर्म होने से रोका, तब गैस निकलनी बंद हुई और लोगों को कुछ राहत मिली।

गांव वालों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर आग की भट्टियों पर केमिकल गर्म हो रहा था। धुआं निकल रहा था। भीकनपुर गांव के ग्रामीणों को उल्टी, चक्कर, आंखों में चुभन, सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बेहोश होकर गिरने लगे। कई पशु भी बेहोश हो गए। गांव में अफरातफरी मच गई। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फैक्ट्री गेट खुलवाने की कोशिश की, लेकिन मजदूरों ने गेट नहीं खोला।

बेहोश लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। एसओ मुरादनगर उम्मेद यादव ने बताया कि फैक्ट्री भीकनपुर गांव में ही रहने वाले संजय चौधरी की है।

तीन साल पहले यह फैक्ट्री गाजियाबाद में थी। पाइप लाइन मार्ग पर पांच माह से फैक्ट्री चल रही हैं। ग्रामीणों ने फैक्ट्री से दुर्गंध आने की शिकायत की थी।

गांव प्रधान मीनू चौधरी ने बताया कि फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से गांव के लोगों की तबियत बिगड़ी। रविवार सुबह तक भी लोग इससे परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed