फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cheated 200 people in the name of cashing credit card bonus points one accused arrested

Credit Card Fraud: क्रेडिट कार्ड के बोनस पाइंट कैश कराने के नाम पर 200 लोगों से ठगी, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार

Mon, 04 Jul 2022 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Jul 2022 01:02 AM IST
सार

आरोपी करीब दो से ढ़ाई वर्ष से ठगी कर रहे हैं और अभी तक 200 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
cheated 200 people in the name of cashing credit card bonus points one accused arrested
ठगी करने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी जिले की साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह को पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने या फिर क्रेडिट कार्ड के बोनस पाइंट को कैश कराने के नाम पर ठगी करते थे। ये एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के धारकों के साथ ही ठगी करते थे। ऐसे में किसी एसआईबी बैंक के कर्मचारी की मिलीभगत सामने आ सकती है। 

विज्ञापन

आरोपी करीब दो से ढ़ाई वर्ष से ठगी कर रहे हैं और अभी तक 200 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। आरोपी के पास से ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाले तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-9, रोहिणी निवासी शिखर गुप्ता (27) अपने साथ हुई 81552 रुपये की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिखर गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि 14 जून को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई बैंक कस्टूमर केयर एजेंट बताया और क्रेडिट कार्ड के बोनस पाइंट कैश कराने के नाम पर उसके क्रेडिट कार्ड से 81552 रुपये निकाल लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्जकर रोहिणी साइबर थाना प्रभारी अजय दलाल की देखरेख में एसआई प्रवीण नरवाल, एसआई मनीष कुमार व हवलदार मोहित की टीम ने जांच शुरू की। आरोपी ने जिस मोबाइल नंबर से फोन किया उसकी डिटेल खंगाली गई। ये भी पता लगा कि नो ब्रोकर एप्लीकेशन से पीड़ित के खाते से पैसे ट्रांसफर किया गया है। 

आखिरकार इंस्पेक्टर अजय दलाल की टीम ने जालसाजी करने वाले एक गिरोह के सदस्य सेक्टर-14 द्वारका निवासी प्रवीण (29) को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह में करीब चार से पांच सदस्य हैं। गिरोह में हर सदस्य का काम अलग होता था। आरोपी प्रवीण ने बताया कि वह एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को डाटा हिमांशु से लेता था। आरोपी हिमांशु फरार है। उसके पकड़ में आने के बाद ही पता लगेगा कि उसे एसबीआई क्रेडिट कार्ड बैंक के ग्राहकों का डाटा कैसे मिलता था। 

आरोपी ऐसे करते थे ठगी
ये एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों को डाटा एकत्रित एक उन्हें कॉल करते थे। आरोपी उन्हें या तो क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने या फिर क्रेडिट कार्ड के खरीददारी के समय एकत्रित हुए बोनस पाइंट को कैश कराने की कहते थे। पीड़ित जब हां कर देता था आरोपी पीड़ित को एक लिंक भेजते थे और उसे में डिटेल भरवाते थे। पीड़ित जैसे ही लिंक को क्लिक करता था उसका फोन हैक हो जाता था और कंट्रोल आरोपी के पास चला जाता था। इसके बाद जो ओटीपी आता था वह आरोपियों के पास भी जाता था। उस ओटीपी का इस्तेमाल कर आरोपी पीड़ित के खाते से पैसे निकाल लेते थे। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि ये 200 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed