{"_id":"396991bcd9d3f943bb7b6b5f9cab39b1","slug":"cheap-flats-scheme-draw-may-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते फ्लैट्स की स्कीम का ड्रा 30 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते फ्लैट्स की स्कीम का ड्रा 30 मई से
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 May 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते फ्लैट्स की स्कीम में आवेदन करने वाले 45 हजार से अधिक शहरवासियों का इंतजार खत्म होने वाला है। जिला प्रशासन ने इन फ्लैट्स का ड्रा कराने के लिए जीडीए को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
जीडीए वीसी की सहमति मिली तो 30 मई से ड्रा की शुरुआत हो सकती है। 2500 ईडब्लूएस और 2500 एलआईजी फ्लैट्स के लिए 45 हजार वैध आवेदन मिले हैं।
बिल्डर प्रोजेक्ट्स में महज 2.40 लाख में ईडब्लूएस और 5.10 लाख रुपये में एलआईजी फ्लैट्स मिलने के कारण इस योजना में बंपर आवेदन हुए थे। जीडीए उपाध्यक्ष ने पारदर्शिता के मद्देनजर एडीएम स्तर के अधिकारी को ड्रा में नामित करने के लिए डीएम को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
साथ ही ड्रा के लिए जीडीए उपाध्यक्ष ने एक टीम का भी गठन किया है। एडीएम (एलए) घनश्याम सिंह ड्रा कमेटी के अध्यक्ष हैं। जीडीए ने योजना के आवेदकों को फार्म में गलती सुधार के लिए दो मौके भी दिए।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई और ड्रा टल गया। इस सप्ताह आचार संहिता हटने की संभावना के मद्देनजर एडीएम (एलए) ने जीडीए को पत्र लिखकर इस माह के अंत तक ड्रा कराने का सुझाव दिया है।