फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Charged to change chassis number during car servicing 

कार सर्विसिंग पर दी तो उसका चेसिस नंबर बदल गया, जानिए क्या है माजरा

Mon, 09 Dec 2019 01:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Dec 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Charged to change chassis number during car servicing 
प्रतीकात्मक तस्वीर

चेसिस नंबर अलग होने पर पुलिस ने एक कार मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। अब कार मालिक का आरोप है कि डेंटर ने कार की मरम्मत के दौरान चेसिस नंबर बदल दिया। कार मैकेनिक ने सीओ कार्यालय में कार मालिक के पक्ष में बयान भी दिए हैं। कार मालिक ने एसपी देहात से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन

 
दनकौर थाना क्षेत्र के गांव चीती निवासी 55 वर्षीय जगवीर सिंह ने बताया कि उनके पास ऑल्टो कार है। रामपुर बाजार में उन्होंने अपनी कार की सर्विस मैकेनिक सरफराज से कराई थी। सरफराज ने कार में बाजार के ही एक अन्य व्यक्ति से डेंटिंग-पेंटिंग का काम कराया था। इसी वर्ष 16 जनवरी को पुलिस ने कार की चेकिंग की तो चेसिस नंबर अलग मिलने पर बीटा-2 थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मैकेनिक सरफराज से बात की और उसके बयान सीओ ग्रेटर नोएडा के कार्यालय में दर्ज कराए। आरोप है कि डेंटर ने उनकी कार का चेसिस बदला है। एसपी देहात रणविजय सिंह का कहना है कि मामले में सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed