फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   charge against kumar vishwas brother to beat student leader in bulandshahr 

आप नेता कुमार विश्वास के भाई पर छात्र नेता को पीटने का आरोप, जांच शुरू

Tue, 13 Sep 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 13 Sep 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
charge against kumar vishwas brother to beat student leader in bulandshahr 

आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. कुमार विश्वास के भाई डीएवी कालेज के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक छात्र नेता ने उन पर मारपीट कर धमकी देने और अंजाम भुगत लेने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्राचार्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी सोनू भाटी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह एमए तृतीय सेमेस्टर का छात्र है।
विज्ञापन


साथ ही छात्र संघ में सहसचिव के पद पर रह चुका है। दो दिन पहले कॉलेज में नोटिस बोर्ड पर एक सप्ताह की छुट्टी का नोटिस लगाया गया था, लेकिन सोमवार को जानकारी मिली कि कॉलेज खुल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू का आरोप है कि जब वह इस बात की जानकारी लेने प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने गाली-गलौंच व हाथापाई करते हुए कॉलेज से बाहर निकालने का प्रयास किया।

तहरीर के बाद की जा रही मामले की जांच

charge against kumar vishwas brother to beat student leader in bulandshahr 

सोनू का आरोप है कि प्राचार्य उससे रंजिश मानते हैं, क्योंकि उसने पिछले वर्ष कॉलेज प्रशासन द्वारा प्राइवेट छात्रों से की जा रही वसूली का विरोध किया था।

आंदोलन करके छात्रों का रुपया वापस कराया था। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सोमवार को टीम के साथ कॉलेज में राउंड पर थे। चेकिंग के दौरान छात्र सोनू भाटी के पास से आपत्तिजनक वस्तु मिली। उसे भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। यदि कोई भी छात्र कॉलेज के नियमों की अनदेखी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- डॉ. विकास शर्मा-प्राचार्य, डीएवी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed