{"_id":"b6925f8c7acce05c5c574db51711cf4c","slug":"changes-in-delhi-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जू में बदल रहे नजारे, आपने देखे क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जू में बदल रहे नजारे, आपने देखे क्या?
भरत पांडेय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Feb 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दिल्ली चिड़ियाघर में बब्बर शेर, बाघ, सफेद बाघ समेत अनेक जानवर स्पष्ट दिखाई देंगे। उन्हें ठीक से न देख पाने की दर्शकों की शिकायत भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
क्योंकि पुरानी जाली हटाकर उसकी जगह नई जाली लगाई जाएगी। जाली को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दर्शकों को बाड़े के अंदर देखने में दिक्कत न आए।
दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों के बाड़ों में लगी पुरानी जाली को हटाने का निर्णय लिया है। पुरानी जाली हटाये जाने के बाद पूरी तरह से जानवरों को देखा जा सकेगा। हालांकि दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन ने बारासिंगा के बाड़े में नयी जाली लगाने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
दिल्ली जू स्थित तेंदुआ का बाड़ा भी वर्षो पुराना है। यहां भी पुरानी जाली बाड़े में लगी है। दर्शकों को अक्सर इस बात की शिकायत रहती थी कि वे ठीक से इस जानवर को नहीं देख पाते है। जबकि अन्य जानवर अधिक गर्मी या ठंड में बाड़े में छिप जाने के बाद दिखते भी नहीं थे।
विज्ञापन
चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से आधा दर्जन से अधिक बाड़ों के भीतरी हिस्सों में विकास कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत बाड़े में मचान बनाने से लेकर बाड़ों में साफ-सफाई की जा रही है। दिल्ली चिड़ियाघर के एक अधिकारी के मुताबिक यहां सभी पुरानी जाली को बदलने की योजना है।
दिल्ली चिड़ियाघर के प्रवक्ता आर.ए. खान ने बताया कि अब जानवरों के सभी बाड़ों में लोहे की नई जाली लगाई जाएगी। पुरानी जाली को पूरी तरह से हटाने की योजना बनाई गई है।