‘बीवी बोला तो सिर फोड़ दूंगी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलगे शनिवार को करवाचौथ है। सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु की कामना को लेकर व्रत रखेंगी। अपनी मौत की फर्जी साजिश में जेल में बंद चंद्रमोहन शर्मा की दो पत्नियां हैं लेकिन अब कोई भी उसे अपना मानकर व्रत रखने को तैयार नहीं।
जेल में बंद प्रीति ने उसे धोखेबाज मानते हुए करवाचौथ का व्रत रखने से साफ इंकार कर दिया। चंद्रमोहन के लिए करवाचौथ का व्रत रखने के सवाल पर सविता शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि बीवी बोला तो सिर फोड़ दूंगी।
आर्य समाज मंदिर में चंद्रमोहन और प्रीति के शादी करने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि प्रीति चंद्रमोहन के लिए करवा चौथ का व्रत रखेगी। लेकिन, जेल सूत्रों की मानें तो खुद जेल में चंद्रमोहन से मिलने से इंकार करने वाली प्रीति ने साफ लहजे में कहा कि अब उससे उनका कोई संबंध नहीं है।
ये होता है नतीजा
गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार के अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया है। वह चंद्रमोहन से मिलने से भी इंकार कर चुकी है। इससे साफ जाहिर है कि वह करवा चौथ का व्रत नहीं रखने जा रही है।
मालूम हो कि, चंद्रमोहन का मामला उस समय ग्रेनो में चर्चा आया था, जब उसकी कार से जली हुई अवस्था में एक लाश मिली थी और पुलिस उसे मृत मान रही थी। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे उसकी प्रेमिका प्रीति के साथ गिरफ्तार किया था।
निष्पक्ष जांच की मांग
अल्फा-2 निवासी सविता शर्मा ने अपने मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि न्याय के लिए रोज थाने का चक्कर लगाती हूं, लेकिन पुलिस नहीं सुन रही है।