फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Champion by claiming the government of Uttarakhand Harish Rawat fall again

चैंपियन ने किया दावा, उत्तराखंड में फिर गिरेगी हरीश रावत की सरकार

Wed, 29 Jun 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 29 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Champion by claiming the government of Uttarakhand Harish Rawat fall again
सीबीआई मुख्यालय के बाहर हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा पहुंचे उत्तराखंड के लंढोरा से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दावा किया कि उत्तराखंड में हरीश रावत की सरकार फिर गिरेगी। उन्होंने कहा कि बीएसपी के अलावा खुद कांग्रेस के ही कई विधायक सूबे की सरकार से नाराज हैं।

विज्ञापन


वहीं हाल ही में विधायक के राजमहल (लंढोरा महल) पर हुए हमले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर साजिश करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तुष्टिकरण की नीति से प्रदेश में सरकार चलाना चाहते हैं जो कभी संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में बीजेपी नेता संजय सिंह के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में चैंपियन ने बताया कि हमले के बाद महल को शुद्ध कराने के लिए 7 दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा और भंडारे का आयोजन होगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'उत्तराखंड की जनता कांग्रेस से ऊब चुकी है'

Champion by claiming the government of Uttarakhand Harish Rawat fall again
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

महल पर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार के इशारे पर उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नही हुई है। इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

सरकार से कोर्ट ने जवाब मांगा है। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की है। चैंपियन ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भी कांग्रेस से ऊब चुकी है।

अब यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की ही सरकार बनेंगी। उन्हेंने दावा किया कि अगर दोनों राज्यों में बसपा को साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाए तो दोनों सूबे में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा। इस दौरान उनके गुरु त्रिभुवन दास और स्वामी विवेकानंद महराज उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed