Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Challenges in traveling home for Chhath: a scramble for tickets in some places, and high fares in others.

Delhi NCR News: छठ पर घर जाने की राह में मुश्किलें, कहीं टिकट की मारामारी तो कहीं महंगा किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिलने से बसों का सहारा ले रहे यात्री, बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर करना भी बना चुनौती
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ने के साथ बिगड़ रहा बजट


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। पर्व के शुरुआती दिनों में ही दिल्ली से बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहने वाले लोग त्योहार पर अपने घर पहुंचने की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन किसी को ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा तो कोई बस में सीट पाने के लिए परेशान है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से लेकर आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे तक यात्रियों की भीड़ और घर पहुंचने की जल्दबाजी साफ नजर आ रही है। सामान से भरे बैग, बच्चों को संभालते परिजन और टिकट की जानकारी लेते यात्री पर्व पर घर पहुंचने की बेचैनी बयां कर रहे हैं।
छठ के पहले दिन व्रतियों ने नहाय-खाय के साथ पूजा शुरू कर दी है। ऐसे में बिहार और पूर्वांचल जाने वाले परिवारों के लिए समय की अहमियत बढ़ गई है। जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक करा लिया है, वे सफर की तैयारी कर रहे हैं, जबकि टिकट नहीं मिलने वाले यात्रियों को बस या अन्य विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

घर जाने की खुशी पर भारी पड़ रहा बसों का किराया
ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिलने के कारण कई यात्री निजी बसों का सहारा लेने को मजबूर हैं। हालांकि, त्योहार के दौरान बढ़ी मांग के बीच बसों का किराया भी परिवारों की जेब पर भारी पड़ रहा है। अकेले सफर करने वाले यात्री के मुकाबले पूरे परिवार के साथ जाने पर खर्च कई गुना बढ़ जाता है। बिहार के छपरा जाने वाले यात्री सुनील कुमार ने बताया कि ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण वह बस से जाने का विचार कर रहे हैं। परिवार में चार सदस्य हैं। ऐसे में सभी का किराया जोड़ने पर काफी खर्च हो रहा है। घर जाने की इच्छा है, लेकिन बजट का भी ध्यान रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों के साथ भीड़ में इंतजार करना मुश्किल
स्टेशन और बस अड्डों पर उन परिवारों की परेशानी अधिक है, जिनके साथ छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं। घंटों इंतजार करना, बैठने की जगह तलाशना और भीड़ में सामान संभालना उनके लिए चुनौती बना हुआ है। महिलाओं को बच्चों के साथ इंतजार करने में अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बुजुर्गों के लिए लंबे समय तक खड़े रहना और भीड़ के बीच बस या ट्रेन में चढ़ना-उतरना आसान नहीं है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जाने वाले संजय यादव ने बताया कि वह पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग मां के साथ घर जा रहे हैं। भीड़ के बीच सामान संभालने के साथ मां और बच्चों का ध्यान रखना भी मुश्किल हो रहा है।

परिवार बड़ा तो सफर का बजट भी बढ़ा
छठ पर गांव जाने वाले परिवारों के लिए यात्रा का कुल खर्च भी चिंता का विषय बना हुआ है। चार से पांच सदस्यों के परिवार को ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर बस से सफर करना पड़े तो किराये पर बड़ी रकम खर्च होती है। इसके अलावा स्टेशन या बस अड्डे तक पहुंचने, सामान ले जाने और रास्ते में खाने-पीने का खर्च भी जुड़ जाता है। रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहने वाले कामगारों के लिए यह अतिरिक्त खर्च काफी मायने रखता है। ऐसे में त्योहार पर घर पहुंचने की खुशी के बीच यात्रियों को अपनी जेब और सफर की सुविधा के बीच तालमेल बैठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article