{"_id":"6323f5488044545fff1df49c","slug":"challan-of-41-people-who-do-not-put-belt-on-the-back-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: पिछली सीट पर बेल्ट न लगाने वाले 41 लोगों का चालान, एक दिन पहले हुए थे 17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: पिछली सीट पर बेल्ट न लगाने वाले 41 लोगों का चालान, एक दिन पहले हुए थे 17
Fri, 16 Sep 2022 10:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:08 AM IST
सार
ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज की डीसीपी आलाप पटेल ने बताया कि पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाने को लेकर नियम पहले से हैं। लोग बेल्ट लगाते नहीं थे। उन्होंने कहा कि पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाना सभी को अनिवार्य है।
विज्ञापन
सीट बेल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाड़ी की पिछली सीट पर बैठने वाले लोगों को अब सीट बेल्ट लगानी होगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस ट्रैफिक लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों को जागरूक के लिए दिल्ली ट्रैफिक की नई दिल्ली रेंज पुलिस अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सीट बेल्ट नहीं पहनने वाले लोगों का दूसरे दिन 41 लोगों को चालान किया गया। पहले दिन 17 लोगों को चालान किया गया था।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज की डीसीपी आलाप पटेल ने बताया कि पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाने को लेकर नियम पहले से हैं। लोग बेल्ट लगाते नहीं थे। उन्होंने कहा कि पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाना सभी को अनिवार्य है। हाल ही में केंद्रीय सड़क- परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस पूरी दिल्ली में कार के शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। काली फिल्म लगाकर चलने वाले 66 लेगों के चालान किए गए। गाड़ी चलाने पर एक नाबालिग का भी चालान किया गया।
विज्ञापन