फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CGST caught a truck full of tobacco on Faridabad-Delhi border

Faridabad: फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर सीजीएसटी ने पकड़ा तंबाकू से भरा ट्रक, पांच करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Sun, 08 Jun 2025 10:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 08 Jun 2025 10:06 PM IST
सार

सीजीएसटी फरीदाबाद ने डेटा एनालिटिक्स के आधार पर फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर तंबाकू उत्पादों से भरे ट्रक को पकड़ा, जिसमें वैध दस्तावेज नहीं मिले। दिल्ली और फरीदाबाद के गोदामों पर रेड के बाद पांच करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
CGST caught a truck full of tobacco on Faridabad-Delhi border
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीजीएसटी फरीदाबाद की टीम ने फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर तंबाकू उत्पाद से भरे ट्रक को पकड़ा है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान ट्रक में भरे तंबाकू उत्पाद व पान मसाला के वैध दस्तावेज व ई-वे बिल नहीं मिले। ट्रक चालक से पूछताछ और कुछ दस्तावेजों से मिली जानकारी के बाद सीजीएसटी टीम ने दिल्ली और फरीदाबाद में कंपनी के गोदाम पर भी रेड की। वहां भी रिकॉर्ड में खामियां मिली और लगभग पांच करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा होने का सीजीएसटी अधिकारियों ने दावा किया है।

विज्ञापन


सीजीएसटी फरीदाबाद के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई डेटा एनालिटिक्स और निगरानी के आधार पर की गई है। जांच के दौरान टीम ने कपिश्वर पान प्रोडक्ट लिमिटेड के नाम से जुड़ी चार बिना रजिस्ट्रेशन वाली जगहों पर भी रेड की। आरोप है कि वहां पर अवैध रूप से माल स्टोर किया जा रहा था। इनमें से एक गोदाम दिल्ली में था जहां सीजीएसटी दिल्ली ईस्ट टीम के साथ मिलकर तलाशी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


रेड के दौरान टीम को इन गोदाम से शिखर, तानसेन, कमला पसंद, डबल ब्लैक, स्वागत गोल्ड, एसएस वन, हंस जैसे नामी ब्रांडों का पान मसाला और चबाने वाला तंबाकू मिला। यहां पर रखे माल और गोदाम के रिकॉर्ड में काफी अंतर मिला। सीजीएसटी की टीम मामले में जांच कर रही है। साथ ही टैक्स चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को भी चेक किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों पर जीएसटी एक्ट और केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed