{"_id":"6af1d43e694826b72b06b227","slug":"centuries-old-wisdom-encapsulated-in-ladakhi-proverbs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162632-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लद्दाखी कहावतों में समेटा गया सदियों पुराना ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लद्दाखी कहावतों में समेटा गया सदियों पुराना ज्ञान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लद्दाख की लोक परंपराओं, संस्कृति और सदियों पुराने अनुभवों को संरक्षित करने की दिशा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली और लद्दाख विश्वविद्यालय ने संयुक्त पहल की है। सोमवार को अंबेडकर विश्वविद्यालय के कश्मीरी गेट परिसर में ‘लद्दाखी कहावतें: हिमालय की पारंपरिक ज्ञान परंपरा की गूंज’ पुस्तक का विमोचन किया गया।
पुस्तक के लेखक डॉ. सोनम जॉल्डन, डॉ. उर्फत अंजुम मीर, प्रो. रुक्मिणी सेन और डॉ. छिमेट लोडोल हैं। इसमें लद्दाख की कहावतों के माध्यम से वहां के पारंपरिक ज्ञान, जीवन-दर्शन और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाया गया है।
कार्यक्रम में दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपति सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि कहावतें समाज के अनुभव और जीवन जीने की समझ का खजाना हैं। इन्हें संरक्षित करना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहें।