फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central Sanskrit University Resounds with Sanskrit Dialogue at the Karmayogi Mahotsav

Delhi NCR News: कर्मयोगी महोत्सव में संस्कृत संवाद से गूंजा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताहोत्सव 2026 के तहत संस्कृत कर्मयोगी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने संस्कृत में अपना परिचय दिया। इसके अलावा गीत, स्तुति और श्लोक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आरजी मुरली कृष्ण ने कहा कि संस्कृत को केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं रखना चाहिए। इसे दैनिक जीवन और कार्यस्थल के व्यवहार में भी शामिल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्कृत बोलने की शुरुआत रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सरल शब्दों और छोटे वाक्यों से की जा सकती है। कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठात्री प्रो. लीना सक्करवाल, आदर्श योजना प्रभारी प्रो. कुलदीप शर्माए परियोजना अधिकारी डॉ. विजय दधीच कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अमृता कौर और सह-संयोजक डॉ योगेंद्र दीक्षित ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed