फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central government keeping deep eye on delhi as each day coronavirus hotspots are increasing is distressing

दिल्ली में हॉटस्पॉट बढ़ना चिंता की बात, केंद्र सरकार की राजधानी पर विशेष नजर : डॉ. हर्षवर्धन

Tue, 28 Apr 2020 04:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Apr 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Central government keeping deep eye on delhi as each day coronavirus hotspots are increasing is distressing
Harshvardhan

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि एम्स सहित अन्य केंद्रीय संस्थानों तथा संबद्ध अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और दिल्ली सरकार एवं स्थानीय निकायों के शीर्ष अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना संक्रमण के आंकड़ों के आधार पर कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य एवं चिकित्साकर्मियों के संक्रमित होने की दर 4.11 प्रतिशत है और यह अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक 33 डाक्टर 26 नर्स और 24 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक 98 हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित होने के बाद राजधानी का नक्शा पूरी तरह से रेड जोन में तब्दील होना सभी के लिए चिंता की बात है। समस्या के संभावित कारणों का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संक्रमण पाए जाने वाले इलाकों में कम क्षेत्रफल को सील किया जा रहा है। रेड स्पॉट घोषित जिलों का पड़ोसी जिलों से संपर्क बरकरार रहना और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन का ठीक से पालन नहीं होने के कारण स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पा रही है।

उन्होंने हालांकि इसमें तब्लीगी जमात की घटना को भी प्रमुख वजह बताते हुए कहा कि इस घटना के बाद अब तक हालात को काबू किया जाना चाहिये था। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने शीर्ष अधिकारियों को दिल्ली की स्थिति पर विशेष ध्यान देने और दिल्ली स्थित एम्स को इस दिशा में दिल्ली प्रशासन को अपनी विशेषज्ञता का लाभ पहुंचाने को कहा गया है।


डॉ. हर्षवर्धन ने बैजल से भी केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तलमेल कायम करने में उनके लंबे प्रशासकीय अनुभव से मदद करने का अनुरोध किया। बैठक में एक अधिकारी ने दिल्ली में संक्रमण की स्थिति को प्रस्तुत करते हुए बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण मरीजों की मृत्यु दर अन्य राज्यों से काफी कम 1.7 प्रतिशत जरूर है लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या 3,108 हो गयी है।

इनमें 1084 मरीजों का संबंध तब्लीगी जमात की घटना से है। उन्होंने बताया कि सिर्फ पश्चिमी दिल्ली को छोड़ दें तो लगभग सभी इलाके रेड जोन या ऑरेंज जोन में शामिल हैं। इनमें मध्य क्षेत्र, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का असर सर्वाधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed