फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central government forced farmers to agitate:aap Raghav Chaddha

केंद्र सरकार ने किसानों को किया आंदोलन के लिए मजबूर: राघव चड्ढा

Mon, 21 Dec 2020 09:46 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 21 Dec 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Central government forced farmers to agitate:aap Raghav Chaddha
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

आप विधायक राघव चड्ढा ने एक बार फिर केंद्र सरकार हमला बोला है।  उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हमारे देश के किसानों को इतनी ठंड में मोदी सरकार ने आंदोलन करने के लिए मजबूर किया हुआ है, यह काफी दुखद है। हमें किसानों को इस तरह की पीड़ा नहीं पहुंचानी चाहिए। मोदी सरकार को इसी समय किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए। देश के किसान की मांग जायज हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कृषि कानून को लेकर भ्रम दूर करने में जुटी भाजपा
कृषि कानून को लेकर भाजपा किसानों का भ्रम दूर करने में जुटी है। केंद्र सरकार के आला मंत्री, सांसद, विधायक इसे लेकर किसानों से संवाद स्थापित कर रहे है। किसान पंचायत, किसान रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने दूसरे दिन किसान कल्याण कानून समर्थन यात्रा निकाली। 


कानून समर्थन यात्रा दक्षिणी दिल्ली के इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर, कालकाजी, नेहरू प्लेस, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद एक्सटेंशन व संगम विहार से होकर गुजरी। देवली गांव में यात्रा समाप्त हुआ जहां सांसद रमेश बिधूड़ी ने बुजुर्गों व ग्राम पंचायत के सरपंच का सहयोग मांगा। यात्रा के दौरान वाहन पर एलईडी स्क्रीन लगी थी। वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नए कृषि कानून पर भाषण दे रहे थे। यात्रा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा किसानों के नाम लिखा गया पत्र भी लोगों में वितरित किया गया।
 
इस मौके पर सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर कुछ राजनीतिक दल अपनी दाल गलाने में लगे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसान कानून को लेकर दिल्ली व देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा में कृषि कानून की प्रतियां फाड़ कर संविधान के खिलाफ कार्य किया है। लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर संसद से पास हुआ कानून कैसे कोई मुख्यमंत्री फाड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed