फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCTV trust police, ordinary people even being aware

सीसीटीवी के भरोसे पुलिस, आम लोगों को भी किया जा रहा जागरूक

Sun, 22 May 2016 03:00 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 22 May 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
CCTV trust police, ordinary people even being aware
पुलिस - फोटो : Demo pic

साइबर सिटी की हाइटेक होती पुलिस इन दिनों बिग बॉस यानी सीसीटीवी कैमरे के भरोसे है। इसकी फुटेज के आधार पर ही अपराध के कई मामलों का समाधान करवा रही है। चाहे वह मारपीट की घटनाएं हों या फिर घर में सास-बहू का झगड़ा। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह लोगों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए जागरूक करें। इसके बाद पुलिस इन दिनों लोगों को इसके लाभ बता रही है। कमिश्ररी में के कई हाईप्रोफाइल मामलों में सीसीटीवी के  फुटेज की मदद से अपराधी को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित खेड़कीदौला टोल पर टोल कलेक्टर को गोली मारकर हत्या करने के मामले का खुलासा वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ था। 

इफ्को चौक पर तिहाड़ के सहायक जेल अधीक्षक और कैग के ऑडिटर के साथ हुई मारपीट और फायरिंग मामले में आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई। इसी माह कापसहेड़ा बॉर्डर पर ढाबे पर हुई मारपीट में आरोपियों की गिरफ्तारी भी कैमरे में कैद तस्वीर के आधार पर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं इन दिनों सास-बहुओं के बीच बढ़ती तकरार को खत्म करवाने के लिए महिला थाना पुलिस ने कई घरों में कैमरे लगवाकर मामले को शांत किया है। एक माह की फुटेज देखी गई तो पता चला कि झगड़ा सास करती है या फिर बहू। तो देर न करिए, ये सीसीटीवी कैमरे आपके भी बहुत काम के हैं। 

सीसीटीवी कैमरे लगवाने से क्या हैं फायदे
अगर आप वर्किंग हैं तो घर की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। 
व्यवसायी सीसीटीवी कैमरे का इस्तेमाल कर अपने दुकान या व्यवसाय में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख सकता है। 
विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगने से पता चलता है कि कब किसने एक्सिडेंट किया है। 
चोरी, किडनैपिंग, मारपीट जैसे मामले में सीसीटीवी कैमरे की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।
सीसीटीवी कैमरे के जूम फीचर देखने से किसी को आसानी से पहचाना जा सकता है।  
गाड़ी पार्किंग स्थान पर लगा कर चोर के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। उसका स्केच तैयार किया जा सकता है। 

सीसीटीवी कैमरे के प्रकार
-इनडोर और आउटडोर सीसीटीवी कैमरा: आमतौर पर सभी आउट डोर कैमरे का इस्तेमाल घर में किया जाता है, लेकिन इनडोर कैमरों को आउट डोर के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है। आउटडोर डोम कैमरा विशेष मेटल से तैयार किया जाता है। ताकि धूप, बरसात व अन्य मौसम का सामना कर सके। 
-डे नाईट डोम कैमरे: अधिकांश सीसीटीवी डोम कैमरे डे/नाईट कैमरे होते हैं। जिसमें एक अतिरिक्त संवेदनशील इमेजिंग चिप होती है। जो बिना इन्फ्रारेड लाईट में कम रोशनी में भी अच्छी इमेज कैप्चर कर लेती है। 

-आईपी (इंटरनेट प्रोटोकाल): आईपी कैमरा एक वेब कैम होता है। जिसे निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आईपी कैमरे का इंटरनेट से कनेक्ट कर यूजर अपने घर, आफिस या दुनिया में कहीं भी ब्रांड बैंड इंटरनेट कनेक्शन की मदद से निगरानी कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed